MP Bhopal Fire News : भोपाल के ग्राम कुराना में भीषण आग, 25 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक

MP Bhopal Fire News : भोपाल के ग्राम कुराना में भीषण आग, 25 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक mp-bhopal-fire-news-fierce-fire-broke-out-in-kurna-village-of-bhopal-25-acres-of-standing-wheat-crop-burnt-to-ashes-pds

MP Bhopal Fire News :  भोपाल के ग्राम कुराना में भीषण आग, 25 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक

भोपाल। MP Bhopal Fire News बेमौसम बारिश के बीच किसान को एक बड़ा झटका लगा है। जहां राजधानी भोपाल से करीब 4 किमी दूर स्थित ग्राम कुराना में एक किसान के 25 एकड़ फैली खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर खाक हो गई। घटना आज यानि 28 मार्च मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारों के अनुसार बीच रास्ते में फसल होने की वजह से फंसने से खेत में फायर ब्रिगेड भी समय पर नहीं पहुंच पाई। आग लगने के कारण किसानों का लाखों रूपए का नुकसान हो गया है।

किसानों का रो-रो कर बुरा हाल - MP Bhopal Fire News
जानकारी के अनुसार कुराना के किसान नेपाल सिंह मंडलोई और भीम सिंह मंडलोई की फसल 25 एकड़ जमीन पर खड़ी थी। जिसमें ये गेहूं की फसल पूरी तरह कटने के लिए तैयार थी। पर सुबह 10ः30 बजे अचानक खेत में आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरे खेत में फैल गई। इतना ही नहीं इसी दौरान चल रही तेज हवाओं ने आग में घी का काम कर दिया। जिसके कारण कुछ ही देर में खेत में खड़ी पूरी फसल जलकर तबाह हो गई। प्राथमिक तौर पर जो कारण सामने आ रहा है उसके अनुसार खेत से निकले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है।

घूमकर पहुंची दमकल की गाड़ियां - MP Bhopal Fire News
आपको बता दें आग लगने की सूचना गांधीनगर फायर स्टेशन को दी गई थी। पर फसल रास्ते के बीचोंबीच होने सेवह समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाईं। फायर फाइटर पंकज यादव द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल मौके की ओर निकली। लेकिन इस दौरान जिस व्यक्ति द्वारा दमकल को रास्ता बताया जा रहा था वे फायर गाड़ी को गलत रास्ते पर ले गया। जिसके बाद दमकल बीच रास्ते में ही फंस गई। इससे गाड़ी को थोड़ा बहुत नहीं बल्कि 4 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। इसके बाद कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article