भोपाल से लटेरी जा रही यात्री बस का एक्सीडेंट: 1 दर्जन लोग घायल 2 की हालत गंभीर, बैरसिया के रुनाहा गांव के पास हादसा

Bhopal Bus Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आपको बता दें एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

MP Bhopal Bus Accident Bairasia Update

Bhopal Bus Accident

Bhopal Bus Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आपको बता दें एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं और 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1864711380105887818

बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

मिली जानकारी के मुताबित हादसे का शिकार हुई बस भोपाल से लटेरी की ओर जा रही थी। रास्ते में रुनाहा के बड़ली वेयरहाउस के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह दुर्घटना एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को कराया भर्ती

इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से पहले बीच में क्यों बदले नियम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article