Bhopal Army Marathon: भोपाल के आर्मी मैराथन 2025 में दौड़े हजारों लोग, फिटनेस को बढ़ावा देने का दिया संदेश

Bhopal Army Marathon: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के तत्वाधान में रविवार सुबह 6 बजे 'आर्मी मैराथन 2025' का आयोजन किया गया।

Bhopal Army Marathon

Bhopal Army Marathon: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के तत्वाधान में रविवार सुबह 6 बजे 'आर्मी मैराथन 2025' का आयोजन किया गया। यह मैराथन द्रोणाचल (एयरपोर्ट रोड) से शुरू होकर लालघाटी चौराहा, कोहेफिजा चौराहा (VIP रोड), कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए वापस द्रोणाचल पर समाप्त हुई।

तीन कैटेगरी में आयोजित मैराथन

Bhopal Army Marathon

मैराथन (Bhopal Army Marathon) को तीन कैटेगरी में विभाजित किया गया था – 21.09 किमी, 10 किमी, और 5 किमी। इसमें करीब 6 हजार धावकों ने भाग लिया। सुबह 6:30 बजे 21 किमी दौड़ की शुरुआत हुई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के जॉइंट डायरेक्टर शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन सेना दिवस और विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित है।

publive-image

सेना के जज्बे को सलाम

मैराथन में भाग लेने पहुंचे पैरा कमांडो अशोक तिवारी ने 10 किमी दौड़ में हिस्सा लिया। 56 वर्षीय अशोक तिवारी ने अब तक 100 मैराथन में भाग लिया है। वह PARA SF की 7वीं बटालियन से रिटायर्ड हैं।

उन्होंने कहा, 'रिटायरमेंट के बाद मैं युवाओं में फिटनेस के प्रति रुचि जगाने का प्रयास कर रहा हूं। मैं स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाता हूं और सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करता हूं।'

tourism board

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

मैराथन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कथक नृत्य, जुम्बा डांस, और मल्लखंभ के प्रदर्शन ने धावकों में जोश भर दिया। युवा प्रतिभागी देशभक्ति गानों पर झूमते नजर आए।

Bhopal Army Marathon

मल्लखंभ का प्रदर्शन

मल्लखंभ का प्रदर्शन करने आए, 14 वर्षीय युवराज ने बताया कि वे कई राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में मेडल जीत चुके हैं। उनके साथ 8 वर्षीय गुरतेज सिंह ने भी मल्लखंभ का प्रदर्शन किया। युवराज ने उम्मीद जताई कि 2036 के ओलंपिक से पहले मल्लखंभ को अंतरराष्ट्रीय खेलों में शामिल किया जाएगा।

publive-image

आकर्षक पुरस्कार

मैराथन में 10 लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। हाफ मैराथन में विजेताओं को 5 लाख 30 हजार रुपए, 10 किमी कैटेगरी में 2 लाख 64 हजार रुपए, और 5 किमी कैटेगरी में 1 लाख 87 हजार रुपए के पुरस्कार दिए गए।

publive-image

भोपाल की मंजू यादव ने जीती 5 किमी मैराथन

भोपाल के मंजू यादव ने 5 किलीमीटर मैराथन में बाजी मारी है। उन्होंने यह दूरी 17:09 मिनट में जीती। उन्हें गोल्ड मेडल के साथ 20 हजार रुपए का इनाम दिया गया। इस कैटेगरी में दूसरे स्थान पर सोनम परमार रहीं। सोनम को सिल्वर मेडल के साथ 15 हजार रुपए और हरियाणा की नेहा पवार तीसरे स्थान पर रहीं। नेहा को ब्रॉन्ज मेडल के साथ 10 हजार रुपए का कैश इनाम दिया गया।

Bhopal

मैराथन की इनामी राशि बढ़नी चाहिए, टैक्स नहीं कटना चाहिए- मंजू यादव

मैराथन दौड़ (5 किमी) की विजेता मंजू यादव ने कहा कि मैराथन दौड़ में विजेताओं को दी जाने वाली राशि में इजाफा होना चाहिए। मैराथन जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मंजू ने कहा कि धावकों को मिलने वाली इनामी राशि में से करीब 20 प्रतिशत तक टैक्स कट जाता है।

यह टैक्स विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि में से नहीं कटना चाहिए। मंजू ने बताया कि पिछले महीने महू में हुई मैराथन के 21 किमी कैटेगरी में फर्स्ट आई थीं। उन्हें इनाम में 25 हजार रुपए दिए गए थे। लेकिन खाते में केवल 20 हजार रुपए ही आए। यानी करीब 5 हजार रुपए टैक्स कट गया।

सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

publive-image

इस मैराथन (Bhopal Army Marathon) का आयोजन सेना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था, जो जनरल केएम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बनने की याद में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप : न्यूनतम तापमान में एक बार फिर दर्ज हुई गिरावट, दिन के दौरान शुष्क हवा का प्रभाव जारी

यह आयोजन भोपाल में पश्चिम एमपी मुख्यालय सब एरिया के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। आयोजन का उद्देश्य आर्मी मैराथन को खेल जगत में एक प्रमुख आयोजन बनाना और फिट इंडिया अभियान के साथ जोड़ना था।

(इनपुट: फोटो जर्नलिस्ट मोहम्मद औसाफ)

ये भी पढ़ें: आर्गेनिक सब्जियां उगा रहीं अकलतरा की महिलाएं: स्व सहायता समूह की मदद से बनीं आत्मनिर्भर, स्थानीय स्तर पर बढ़ीं मांग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article