भिंड में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री आग से तबाह: 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, एक कर्मचारी की मौत, 500 बेरोजगार

Bhind PriyaGold Biscuit Factory Fire: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में आग रविवार सुबह आग लग गई। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। 10 घंटे से अधिक समय से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है

Bhind PriyaGold Biscuit Factory Fire

Bhind PriyaGold Biscuit Factory Fire: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। आग रविवार, 2 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसने दोपहर तक भीषण रूप लिया। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने लिए 12 टैंकरों ने 200 राउंड लगाकर पानी उड़ेला, फिर भी पूरी तरह से सफलता नहीं मिल सकी। इस अग्निकांड में फैक्ट्री पूरी तरह से तबाह हो गई। इस फैक्ट्री से 500 से अधिक कर्मचारी रोजगार से जुड़े थे। यह फैक्ट्री मालनपुर में विक्रम आर्या फूड्स प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित थी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1885905189145825473

शॉर्ट सर्किट से लगी आग !

publive-image

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। इस दौरान सूरज बाथम नामक कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय फैक्ट्री में 76 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें आग और धुआं को देखकर जल्द बाहर निकाला गया।

बता दें कि मालनपुर भिंड जिले का बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। जिस बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी है, उसके आसपास कई अन्य फैक्ट्रियां संचालित हैं।

दमकल कर्मचारियों को बेहोश मिला था फैक्ट्री कर्मी

सुबह 5 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम पराग जैन को फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया था कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, दमकल कर्मचारियों को आग बुझाते समय एक व्यक्ति बेहोश मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

publive-image

वहीं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने भी एक कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, मालनपुर, गोहद और मौ की दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हुआ है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं। मालनपुर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

फैक्ट्री में कर्मचारी का झुलसा हुआ शव मिला

फैक्ट्री कर्मचारी भरत सिंह के अनुसार, सूरज रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। सुबह जब आग लगने की सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दमकलकर्मियों ने आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया। जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो सूरज बाथम का झुलसा हुआ शव मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम गोहद अस्पताल में कराया जा रहा है।

सूरज के पिता देशराज बाथम अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि उसकी मां सुधा बाथम ग्वालियर में रहकर मजदूरी करती हैं। सूरज बचपन से ही अपने मामा जितेंद्र माझी निवासी आलमपुर भिंड के घर रहकर बड़ा हुआ था।

फूट-फूट कर रोए कर्मचारी

publive-image

हादसे में करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान की जानकारी सामने आई है। अपनी फैक्ट्री को आग में स्वाहा होता देख फैक्ट्री डायरेक्टर विशाल मांगलिक फूट-फूटकर रोने लगे।

फैक्ट्री में नहीं लगे थे फायर सेफ्टी उपकरण

फायर सेफ्टी ऑफिसर नरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक एरिया में किसी भी फैक्ट्री में फायर सेफ्टी नॉर्म का पालन नहीं किया जा रहा था। इस फैक्ट्री में भी इसी वजह से इतनी बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। अगर फैक्ट्री में फायर सेफ्टी उपकरण लगे होते तो आग पर काबू पाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री की फायर सेफ्टी मॉनिटरिंग समय-समय पर होना चाहिए, जिस वजह से दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: SWACHHTA SURVEY: इंदौर में सार्वजनिक दीवारों पर पेंफ्लेट चिपकाना पड़ा भारी, रियल एस्टेट कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

100 करोड़ का नुकसान, 500 कर्मचारी बेरोजगार

इस आगजनी से फैक्ट्री मालिक को 100 करोड़ रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस फैक्ट्री में 500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। इकाई पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। इसके दोबारा से संचालित होने पर आशंका जताई जा रही है।

MP News: प्राइवेट स्कूल संचालक 4 फरवरी को भाजपा कार्यालय पर देंगे धरना, मुंडन कराकर मांगेंगे इच्छा मृत्यु

MP Private School Operators Strike: मध्यप्रदेश में निजी स्कूलों के मान्यता नियमों को लेकर बवाल मच हुआ है। अब स्कूल संचालक 4 फरवरी को बीजेपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। इससे पहले 10 जनवरी को स्कूल संचालकों ने हड़ताल की थी। इस संबंध में स्कूल संचालक मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंप चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article