MP Betul Breaking News : बैतूल सड़क हादसे में मृतकों के शव पहुंचे गांव, पसरा मातम

MP Betul Breaking News : बैतूल सड़क हादसे में मृतकों के शव पहुंचे गांव, पसरा मातम

बैतूल । गुरूवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों के शरीर चिखलार गांव पहुंच गए हैं। आपको बता दें देर रात करीब 2 से 3 के बीच हुए इस हादसें में टवेरा सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें से 5 मजदूर एक ही गांव के हैं। जिसमें पति—पत्नी भी शामिल हैं। इनका एक साथ अंतिम संस्कार आदिवासी परंपरा अनुसार किया जाएगा।

क्या था मामला —

आपको बता दें गुरूवार देर रात करीब 2 से 3 के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें एक तेज रफ्तार टवेरा कार एक बस से टकरा गई थी। जिसमें कार सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू सहित कई मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया था। MP Betul Breaking News भैंसदेही में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। जहां गुरूवार रात 2 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। बस और तेज रफ्तार कार की भिड़ंत इतनी तेज थी कार को गैस कटर की मदद से काट कर बाहर निकाला गया था। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग महाराष्ट्र से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे।आपको बता दें घटना में अपनी जान गंवा चुके लोगों में 6 पुरुष 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। घटना इतनी भीषण थी कि सभी को गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची थी। साथ ही मतकों के परिजनों से मिलने के लिए कलेक्टर भी झल्लार पहुंचे थे। घटना बैतूल परतवाड़ा हाईवे के झल्लार गांव की घटना की ​थी।

पीएम ने जताया दुख —

बैतूल में हुए इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ हादसे में मृतक परिवारों को दो—दो लाख रूपए और घायलों को 50—50 हजार रूपए के मुआवजे देने की घोषण की है।

publive-image

कमलनाथ ने जताया दुख —
इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे पर पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करे।

publive-image

परिवहन मंत्री ने जताया दुख —
बैतूल हादसे पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया है कि मृतकों के शवों को परिजनों को सौंपा जा रहा है। साथ ही इस पर जो संभव सहायता होगी परिजनों को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article