Naman Ojha: मप्र के धाकड़ बल्लेबाज नमन ओझा ने लिया क्रिकेट से संन्यास, पिच पर छलक आए आंसू

Naman Ojha: मप्र के धाकड़ बल्लेबाज नमन ओझा ने लिया क्रिकेट से संन्यास, पिच पर छलक आए आंसू mp-batsman-Naman-Ojha-retired-from-cricket-tears-spilled-on-the-pitch

Naman Ojha: मप्र के धाकड़ बल्लेबाज नमन ओझा ने लिया क्रिकेट से संन्यास, पिच पर छलक आए आंसू

इंदौर। मप्र के दिग्गज क्रिकेटर नमन ओझा ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ओझा आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने पिच को नमन किया। इस दौरान उनकी आंखें छलक आईं। नमन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है।

https://twitter.com/namanojha35/status/1361309092376059906?s=20

https://twitter.com/namanojha35/status/1361309443112112129?s=20

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1361252203374120961?s=20

यह बताया कारण
ओझा ने बताया कि नह लंबे समय से कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं। इसी कारण वह अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर आगे नहीं बढ़ा सकते। साथ ही परिवार को समय देने के लिए संन्यास की घोषणा की है। बता दें कि ओझा प्रदेश के रतलाम शहर के रहने वाले हैं। ओझा ने भारत के लिए एक टेस्ट, एक वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

हालांकि ओझा का घरेलू क्रिकेट में करियर शानदार रहा है। रणजी ट्रॉफी में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार ओझा के ही नाम हैं। बता दें कि ओझा लंबे समय से क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे। 2010 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ओझा ने 2015 में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article