MP Barwani News : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एमपी के 5 मजदूरों की मौत, मृतकों में 2 बच्चे शामिल

MP Barwani News : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एमपी के 5 मजदूरों की मौत, मृतकों में 2 बच्चे शामिल

महाराष्ट्र। MP Barwani News महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंढरपुर तहसील में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में दो बच्चे भी बताए जा रहे है। जो मरीज मृतकों में शामिल हैं वे सभी सेंधा के कोलकी मांग जिला बड़वानी के बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो महिलाएं, एक युवती और दो बच्चे शामिल हैं।

यहां की है घटना —
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना महाराष्ट्र के पंढरपुर तहसील की बताई जा रही है जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से यह भीषण हादसा हुआ है। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। कोलकी गांव के सरपंच प्रतिनिधि अटल बिहारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कि गन्ना कटाई के लिए गांव से करीब 50 से 60 मजदूर महाराष्ट्र के पंढरपुर और कर्नाटक गए हैं। देर रात को वहां से सूचना मिली कि पंढरपुर तहसील के करकम गांव के पास गन्ना कटाई कर अपने रहने के स्थान लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाएं, एक युवती और दो बच्चों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article