Balaghat News: बालाघाट में शादी समारोह से लौट रही 3 आदिवासी लड़कियों के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

MP Balaghat News: बालाघाट में शादी समारोह से लौट रही 3 आदिवासी लड़कियों के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार mp-balaghat-crime-hindi-news-pds

Balaghat Crime Hindi News

Balaghat Crime Hindi News

हाइलाइट्स

  • बालाघाट में दिल दलहाने वाली घटना
  • 3 आदिवासी युवतियों के साथ 7 लड़कों ने किया गैंग रेप
  • शादी समारोह से लौट रही थीं लड़कियां

MP Balaghat Crime News Adiwasi Girls: मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। एमपी के बालाघाट जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी से लौट रही तीन नाबालिग समेत चार आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में सात आरोपियों ने बारी बारी से इन आदिवासी लड़कियों से रेप किया है। पीड़िताओं और परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी गिरफ्तार

3 आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सभी लड़कियां परिवार सहित शादी से लौट रही थी। जिन्हें रास्ते में रोककर 7 युवकों ने गैंगरेप किया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है।

कहां की हैं पीड़ित 

जानकारी के अनुसार पीड़िता थाना हट्टा क्षेत्र के एक गांव की हैं। सभी एक युवक के साथ शादी से रात 1 से 2 बजे लौट रही थी।

युवक को पीटकर भगाया

जब लड़किया युवक के साथ शादी से लौट रही थीं तो इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार सात आरोपियों ने उनका पीछा किया। लड़कियों के साथ मौजूद लड़के ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे डरा-धमका और पीटकर भगा दिया। इसके बाद सभी आरोपी युवतियों को दूर जंगल में ले गए और वहां घटना को अंजाम दिया। इन नाबालिग पीड़िताओं की उम्र 14, 15 और 16 वर्ष बताई जा रही है। एक बालिग युवती की उम्र 21 साल है।

पीड़िताओं की बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार सभी आरोपी लड़के एक ही गांव निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़िताओं ने इनकी कर ली है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी को पुलिस ने अभिरक्षा में रखा है। कुछ पीड़ित युवतियों की तबीयत भी बिगड़ी है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article