MP विधानसभा सत्र: विपक्ष ने सरकार पर लगाया विकास के लिए पैसे ना देने का आरोप, सिंघार बोले- वेतन नहीं लेंगे कांग्रेस MLA

MP Assembly Session: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाया विकास के लिए पैसे ना देने का आरोप, नाराज उमंग सिंघार बोले- वेतन नहीं लेंगे कांग्रेस MLA

MP Assembly Session

MP Assembly Session: मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार, 19 दिसंबर को विपक्ष ने सरकार पर क्षेत्र के विकास के लिए पैसे नहीं देने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक वेतन नहीं लेंगे। इस वेतन की राशि से कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएं।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सराकर पर भेदभाव का आरोप लगाया और कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कांग्रेस विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article