MP Anganwadi Workers News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को लेकर बड़ी खबर, मानदेय वृद्धि को लेकर सीएम ने दिए संकेत

MP Anganwadi Workers News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को लेकर बड़ी खबर, मानदेय वृद्धि को लेकर सीएम ने दिए संकेत mp-anganwadi-workers-news-big-news-regarding-anganwadi-workers-helpers-in-mp-big-announcement-regarding-honorarium-increase-pds

MP Anganwadi Workers News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को लेकर बड़ी खबर, मानदेय वृद्धि को लेकर सीएम ने दिए संकेत

भोपाल। MP Anganwadi Workers News एमपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर mp breaking एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां अगले महीने राजधानी भोपाल bhopal  में एक बार फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन होने जा रहा है। आपको बता दें अगले महीने ये सम्मेलन हो सकता है। जिसमें प्रदेश के मुखिया यानि सीएम शिवराज सिंह भी शामिल होंगे। आपको बता दें मांगों और महासम्मेलन को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सीएम से मिले हैं।

महामंत्री को मिले सकारात्मक संकेत — MP Anganwadi Workers News
आपको बता दें इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। इसमें सकारात्मक बातें हुईं। मुख्यमंत्री ने भी मांगों पर सहमति जताई है। इसके लिए अप्रैल में महासम्मेलन आयोजित किए जाने की बात भी कही है।

आपको बात दें इस अवसर पर हुई बैठक में सीएम ने भी अपनी ओर से सकारात्सक संकेत दिए हैं। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि अगले महीन की 15 से 20 तारीख के बीच में ये सम्मेलन आयोजित किया जा सकता है। प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताएं भी शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें भी लाभ दिए जाने की बात कही हैं।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा -  MP Anganwadi Workers News

  • सीएम के साथ मानदेय में वृद्धि को लेकर चर्चा हुई। यह एरियर्स की राशि के साथ मिले।
  • कार्यकर्ताओंको रिटायरमेंट की राशि का आदेश दिए जाए।
  • सुपरवाइजर के पद पर अनुभव और योग्यता के आधार पर पदोन्नति की नीति बनाई जाए।
  • 15 से 20 अप्रैल के बीच सम्मेलन हो सकता है।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकता और मिनी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन अगले महीने 15 से 20 तारीख के बीच हो सकता है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article