MP आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को एकमुश्त मिलेंगे 1.25 लाख, 1 लाख रुपए

मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। बहनों को पदोन्नति में आरक्षण अब 25% नहीं बल्कि 50% मिलेगा।

MP आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को एकमुश्त मिलेंगे 1.25 लाख, 1 लाख रुपए

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्रमशः ₹13 हजार व ₹6500 मानदेय तथा रिटायरमेंट के बाद ₹1.25 लाख और ₹1 लाख एकमुश्त दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी सहायिका के लिए पदोन्नति में आरक्षण 25% नहीं 50% मिलेगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता करते हुए कही। सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा होगा और आंगनबाड़ी सहायिका बहनों को पदोन्नति में आरक्षण अब 25% नहीं बल्कि 50% मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा है कि हमारी आंगनबाड़ी बहने खेतों में गईं, हाइट पर चढ़कर फॉर्म भरवाए। मैंने तय किया है सारी आंगनबाड़ी बहनें भी लाड़ली बहने होंगी। एक हजार रुपए आपके खाते में अलग से आएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने कहा कि 2018 में हमने मानदेय बढ़ाय। कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं किया। हमने जो पैसा बढ़ाया था वह कांग्रेस की सरकार ने मार लिए। सीएम ने कहा कि वह हितैषी होने का दावा किया करते हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायर होने पर सवा लाख रुपए एक मुश्त दिया जाएगा। आंगनबाड़ी सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा। वहीं सहायिका के पद बढ़ाने का आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा।

पांच लाख रुपय का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा

सीएम ने घोषणा की है कि कार्यकर्ता सहायिका का पांच लाख रुपय का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 13 हजार रुपए किया जाएगा तो वहीं एक हजार रुपए लाड़ली बहना का अलग से दिया जाएगा। मिनी आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता का मानदेय 6500 कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में सीएम ने घोषणा की है कि पदोन्नति का 50% का काम मैं पहले ही कर चुका हूं। पहले 25 प्रतिशत था पदोन्नति का आरक्षण अब 50 प्रतिशत किया गया है।

यह भी पढ़ें- 

MP आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को एकमुश्त मिलेंगे 1.25 लाख, 1 लाख रुपए

Delhi News: दिल्ली की नृत्यांगना ने महात्मा गांधी के पंसदीदा भजन पर प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

MP NEWS: लाडली बहनों को तीन हजार रुपए तक दिए जाएंगे, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article