MP Ajab Gajab News : खरगोश-कछुए की कहानी दोहराई, वनरक्षक भर्ती में जीतकर भी हार गया अभ्यार्थी, जानें क्या है मामला

MP Ajab Gajab News : खरगोश-कछुए की कहानी दोहराई, वनरक्षक भर्ती में जीतकर भी हार गया अभ्यार्थी, जानें क्या है मामला mp-ajab-gajab-news-the-story-of-rabbit-turtle-repeated-the-candidate-lost-even-after-winning-the-forest-guard-exam-know-what-is-the-matter-pds

MP Ajab Gajab News : खरगोश-कछुए की कहानी दोहराई, वनरक्षक भर्ती में जीतकर भी हार गया अभ्यार्थी, जानें क्या है मामला

खंडवा। MP Ajab Gajab News आपने खरगोश कछुए की दौड़ की कहानी बहुत सुनी होगी। लेकिन ये कहानी चरितार्थ हो गई है। दरअसल खंडवा में हुई वन रक्षक भर्ती परीक्षा में एक अभ्यार्थी के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल सुबह शुरू हुई दौड़ में 61 प्रतिभागियों ने एक साथ दौड़ना शुरू किया। वन आरक्षक परीक्षा में 4 घंटे में 24 किमी की दूरी तय करना था। जिसमें एक अभ्यार्थी ने 3 घंटे में 21 में ही पूरी कर ली। लेकिन इस परीक्षा में जीत कर भी हार गया। आखिर क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

दरअसल इस परीक्षा में ग्वालियर जिले के डबरा से आए 21 साल के  MP Ajab Gajab News पहाड़ सिंह ने भी भाग लिया था। जिसने 3 घंटे में 21 में ही पूरी कर ली। हालांकि इस परीक्षा में 4 घंटे में 24 किमी की दौड़ लगानी थी। पर पहाड़ सिंह दौड़ता गया। औश्र मात्र 3 घंटे में 21 किमी पहुंचने पर उसने जब पीछे पलटकर देखा कि दूर-दूर तक कोई दिख ही नहीं रहा था। तो उसने सोचा कि अभी तक तो कोई दूर-दूर तक दिख ही नहीं रहा है। तो यहीं थोड़ा आराम कर लिया जाए। पर आराम करने के लिए बैठते ही उसकी गहरी नींद लग गई। उसके पीछे दौड़ने वाले सारे प्रतिभागी आगे निकल गए। उसकी जब नींद खुली तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि उसकी ऐसी नींद लगी कि दौड़ खत्म होने के बाद भी वह सोता रहा।

ऐसे चला पता - MP Ajab Gajab News
इस भर्ती प्रतियोगिता में कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जब दौड खत्म हुई तो सभी प्रतिभागियों की गिनती की गई। लेकिन इसमें पहाड़ सिंह गायब था। जिसके बाद उसे ढ़ूंढने के लिए वन अमला गाड़ी लेकर निकला तो वह सड़क किनारे सोता मिला। थोड़े से आलस के चलते उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। क्षमतावान होने के बाद भी वह इस भती से बाहर हो गया। जबकि बाकी बचे प्रतिभागियों ने से 51 जीत गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article