MP Fake Seeds: किसानों की आवाज पर खेत में उतरे शिवराज सिंह, देखी बीजों की हकीकत, बोले-नकली बीज बेचने वालों की खैर नहीं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गंजबासौदा के किसानों की शिकायत पर ककराओदा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने खेत में जाकर खुद बीजों की जांच की। उन्होंने ने मौके पर ही कलेक्टर को जांच के आदेश दिए और मुआवजे का भरोसा दिलाया।

MP Fake Seeds: किसानों की आवाज पर खेत में उतरे शिवराज सिंह, देखी बीजों की हकीकत, बोले-नकली बीज बेचने वालों की खैर नहीं

MP Fake Seeds Shivraj Singh Chouhan Action: मध्यप्रदेश के किसानों को नकली बीजों के कारण हो रही परेशानियों पर अब सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। एमपी पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र का दौरा कर खुद खेत में जाकर खुद बीजों की जांच की और स्थिति का जायजा लिया।

केंद्रीय मंत्री ने देखा कि किसानों की फसलें अंकुरण न होने की वजह से बर्बाद हो चुकी हैं। उन्होंने मौके पर ही कलेक्टर को जांच के आदेश देते हुए किसानों को मुआवजे का भरोसा दिया। साथ ही नकली बीज और कीटनाशकों के खिलाफ नए कानून बनाने की घोषणा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

किसानों की शिकायत पर एक्शन में शिवराज

गंजबासौदा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में नजर आए। किसानों की शिकायत के बाद शिवराज सिंह रविवार को ककराओदा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने खुद खेतों में जाकर खराब बीजों की हकीकत देखी, केंद्रीय मंत्री ने खुद ही खेत में खुदाई कर सोयाबीन के बीज निकाले, जो अंकुरित नहीं हो पाए थे। उन्होंने देखा कि बीजों का अंकुरण नहीं हुआ है, जिसकी वजह से बुआई बेकार हो गई, किसानों की मेहनत और लागत बर्बाद हो गई।

मौके पर ही कलेक्टर को जांच के आदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए मौके पर ही विदिशा कलेक्टर को जांच के आदेश दिए। उन्होंने कलेक्टर को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाने का भी भरोसा दिलाया।

किसानों से अन्याय बर्दाश्त नहीं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह किसानों के साथ धोखा है। जो कंपनियां या संस्थाएं अमानक बीज बेच रही हैं, उन पर अब सख्त कानून बनेंगे। ऐसा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article