MP Aaj Ka Mudda: 23 का चुनाव, आप का दांव, क्या बीजेपी-कांग्रेस के नाराज नेता AAP में भविष्य देखेंगे?

MP Aaj Ka Mudda: मध्यप्रदेश में 2023 का चुनाव और दिलचस्प होने जा रहा है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है।

MP Aaj Ka Mudda: 23 का चुनाव, आप का दांव, क्या बीजेपी-कांग्रेस के नाराज नेता AAP में भविष्य देखेंगे?

MP Aaj Ka Mudda: दो दलीय राजनीति वाले मध्यप्रदेश में 2023 का चुनाव और दिलचस्प होने जा रहा है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है। केजरीवाल की चुनावी सभाएं, जनता के लिए रेवड़ियां और खुद को तीसरा विकल्प बताते हुए आप इस बार बीजेपी-कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ने उतरेगी।

सरकार बनाएंगे हम- अतुल शर्मा, प्रवक्ता, आप

अभी तक मध्य प्रदेश में दो दलीय व्यवस्था दी चुनाव में, आम आदमी पार्टी के आने से जनता को तीसरा विकल्प मिलेगा। जनता पार्टी को पसंद कर रही है, हम अपनी यहां सरकार बनाएंगे।

तीसरा विकल्प बनने की तैयारी

दिल्ली के रामलीला मैदान के आंदोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली में खाता खोला। 2017 में पंजाब में सेंध लगाई और फिर 2022 में पंजाब का किला फतह किया। इसी साल गुजरात चुनाव में 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5 सीटों पर जीत, 35 सीटों पर दूसरा नंबर हासिल किया।

गोवा में 2 सीट के साथ करीब 7 फीसदी वोट शेयर पाने में कामयाबी मिली। इससे पहले एमपी में सिंगरौली महापौर चुनाव जीता और 40 से ज्यादा वार्डों में जीतकर जमीन तैयार की।

बीजेपी-कांग्रेस को पड़ेगी भारी?

2023 चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 230 सीटों पर ताल ठोकने जा रही है। जिसके लिए फ्रेश चेहरों के साथ बीजेपी-कांग्रेस के नाराज नेताओं को मैदान में उतारा जा रहा है। आप को लेकर दोनों पार्टियों के बीच चर्चा जरुर बनी हुई है।

क्या मध्यप्रदेश में बदलेगा समीकरण ?

मध्यप्रदेश में तीसरे दल के लिए सपा-बसपा, जयस और गोंडवाना गणतंत्र जैसी पार्टियां कोशिश में लगी रही, लेकिन प्रभावी तौर पर कोई भी उभर नहीं पाया। 2018 चुनाव में सपा को एक सीट, बसपा ने दो सीट पर जीत हासिल की थी।

जयस और गोंडवाना जैसी पार्टियां भले ही एक भी सीट ना जीत पाई। लेकिन बीजेपी-कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ने में अहम भूमिका जरूर निभाई। अब देखना होगा कि 2023 चुनाव में आप क्या इम्पैक्ट डालती है।

बंसल न्यूज के सवाल

सवाल 1 - क्या मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी?

सवाल 2 - क्या AAP गुजरात की तरह एमपी में कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ेगी?

सवाल 3 - क्या बीजेपी-कांग्रेस के नाराज नेता AAP में भविष्य देखेंगे?

यहां देखें वीडियों:

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh News: अखिलेश यादव का 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा, करेंगे प्रत्याशियों का ऐलान

CG Holiday News: स्कूलों में 64 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh High Court: एडवोकेट रवींद्र अग्रवाल हाईकोर्ट के जज नियुक्त , आदेश जारी, अब कुल जजों की संख्या होगी 15

MP Elections 2023: विंध्य से कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ले सकते हैं बीजेपी की सदस्यता

Rajasthan Elections 2023: देव उठानी एकादशी और शादियों की वजह से चुनाव आयोग ने बदली वोटिंग की डेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article