MP के 3.88 लाख कर्मचारियों को मुफ्त इलाज: निजी हॉस्पिटल में 5 लाख तक करा सकेंगे फ्री ट्रीटमेंट, बस करना होगा ये काम

MP Ayushman Card Yojana: प्राइवेट अस्पतालों में 3.80 कर्मचारियों का होगा फ्री इलाज, 5 लाख तक का खर्चा उठाएगी सरकार...

MP के 3.88 लाख कर्मचारियों को मुफ्त इलाज: निजी हॉस्पिटल में 5 लाख तक करा सकेंगे फ्री ट्रीटमेंट, बस करना होगा ये काम

हाइलाइट्स

  • MP के 3.88 लाख कर्मचारियों को मुफ्त इलाज
  • कर्मचारियों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
  • शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा

MP Ayushman Card Yojana: मध्य प्रदेश के 3 लाख 88 हजार कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। अब निजी अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।  इसे लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

स्वास्थ विभाग ने महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, सामान्य प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखकर पात्र कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।

कर्मचारियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

कर्मचारियों को ये सुविधा आयुष्मान कार्ड (MP Ayushman Card Yojana) के जरिये दी जाएगी। इसे लेकर आयुष्मान मध्य प्रदेश (स्वास्थ्य विभाग) ने विभागों को पत्र भी लिखा है।

MP-Ayushman-Card-Yojana-Order

संबंधित विभागों से कर्मचारियों की पद वार जानकारी मांगी है। जानकारी आने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू होगा।

इन वर्गों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ संविदा कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपर वाइजर और कोटवारों को मिलेगा।

कर्मचारियों को मिलेगा ये लाभ

आम जनता की तरह ये कर्मचारी भी आयुष्मान कार्ड (MP Ayushman Card Yojana) मिलने के बाद 5 लाख रुपए तक का इलाज निजी अस्पतालों में नि:शुल्क करा सकेंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1810671537441132732

बता दें कि राज्य सरकार इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं देती है।

पात्रता की ये है शर्तें ...

1. पिछले तीन वर्ष से परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो।
2. परिवार का कोई भी सदस्य किसी अन्य सरकारी योजना से नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता हो।
3. परिवार का कोई सदस्य जो कि शासकीय सेवा में हो और उसे राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो।

किस वर्ग में कितने कर्मचारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका: 1.50 लाख

आशा/ऊषा कार्यकर्ता: 1 लाख

संविदा कर्मचारी: 80,000

पंचायत सचिव: 22000

रोजगार सहायक: 16000

कोटवार: 20000

ये भी पढ़ें: नर्सिंग घोटाला: फैकल्टी न होने से 2021 में जिन कॉलेजों की खत्म की मान्यता, उनमें से 8 को दोबारा मिली संबद्धता

शिवराज सिंह ने की थी घोषणा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई 2023 को लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में इन कर्मचारियों को आयुष्मान योजना (MP Ayushman Card Yojana) का लाभ देने की घोषणा की थी।

22 जुलाई 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए थे। इसके बाद अब इस मामले में प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

आयुष्मान कार्ड में एमपी बनेगा देश में अव्वल

आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में एमपी देश में अव्वल बनेगा। अभी ये खिताब उत्तरप्रदेश के पास है।

जनवरी 2024 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि सबसे ज्यादा कार्ड उत्तर प्रदेश (4.83 करोड़), मध्य प्रदेश(3.78 करोड़) और महाराष्ट्र (2.39 करोड़) में बने हैं।

अब ऐसी स्थिति में यदि मध्य प्रदेश में 3.88 लाख कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड और बनते हैं तो एमपी में इनकी संख्या 7.66 लाख हो जाएगी, जो देश में सबसे ज्यादा रहेगी।

30 करोड़ से अधिक बन चुके आयुष्मान कार्ड

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत जनवरी 2024 तक देश में 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में 16.7 करोड़ और 2023-24 में अभी तक 7.5 करोड़ कार्ड बने हैं। यानी हर एक मिनट में देश में 181 कार्ड बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article