Today History: मदर टेरेसा ने आज ही के दिन की थी ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं।

6 December History:आज के दिन हीं अयोध्या में भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद, जानें आज की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनायें

नई दिल्ली। मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को सात अक्टूबर 1950 को वेटिकन से 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की थी।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केंद्रों का संचालन कर रहे हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1586: मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक यूसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उन पर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1950: मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1996: केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: इन राज्यों में ठंड कंपाने को तैयार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Kuttu Ka Dosa: नवरात्रि व्रत में खाएं कुट्टू के आटे का क्रिस्पी डोसा, इस तरीके से करें तैयार

Rajasthan News: राजस्थान में 3 नए जिलों की घोषणा, अब होंगे 53 जिले

High Court: राजस्व रिकार्ड से हटेगा नोएडा अथॉरिटी का नाम, किसानों का होगा दर्ज

Newsclick Case: न्यूजक्लिक के पूर्व कर्मचारी के केरल स्थित आवास पर छापा, दिल्ली पुलिस ने फोन और लैपटॉप किए जब्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article