Advertisment

रेलगाड़ी से कटकर मां-बेटे की मौत, बेटी जख्मी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

फतेहपुर (उप्र), 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव में मंगलवार देर शाम पटरी पार करते समय रेलगाड़ी से कटकर एक महिला और उसके बेटे की मौत गयी और बेटी जख्मी हो गयी है।

Advertisment

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि अस्ती गांव के शरद पासवान की पत्नी सोनी (28) अपने बेटे राज (पांच) और बेटी दीपा (आठ) को लेकर मंगलवार देर शाम मकरसंक्रांति का त्योहार मनाने अपने मायके परशुरामपुर (गांव) जा रही थी।

उन्होंने बताया कि तभी पटरी पार करते समय तीनों रेलगाड़ी की चपेट में आ गए, इस हादसे में महिला और उसके बेटे राज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टक्कर लगने से उसकी बेटी दीपा उछलकर काफी दूर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और जख्मी दीपा का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisment

भाषा सं ज़फ़र शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें