CG News: बालोद में अपने दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत

CG News: जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

CG News: बालोद में अपने दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत

बालोद। CG News: जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई। पूरा मामला ग्राम कोचेरा का है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है।

बताया गया कि घटना के वक्त पति काम पर था घर में मां और बच्चों के अलावा अन्य कोई शख्स मौजूद नहीं था। मृतक मां की उम्र 28 तो दोनों बच्चों की उम्र 2 और 4 साल बताई जा रही है। मासूमों की लाश देख गांव बिलख पड़ा। दोनों भाई-बहन एक फंदे पर लटके मिले। वहीं बच्चों की मां का शव अलग फंद पर लटका मिला।

   कुकदूर थाने का बैगा समुदाय के लोगों ने किया घेराव

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागाडबरा मे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत आगजनी की घटना से हुई थी। मृतक बैगा समुदाय से थे। घटना बीते 15 जनवरी की है।

अब इस मामले में कांग्रेस की एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना को साजिश बताया है। शुक्रवार को कुकदूर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैगा समुदाय के लोग पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझपटी हो गई।

कुकदूर थाने का घेराव करने आए लोगों का कहना था कि मृतक बैगा आदिवासी परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। साथ ही हत्या की जांच कर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस केस की छानबीन के लिए 3 सदस्यीय जांच टीम बनाई है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से 6 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। जो जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सौंपेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article