Most Expensive Vegetable: सबसे महंगी सब्जी के लिये लोगों की दीवानगी, 5 हजार कीमत में भी खरीदने को तैयार

Most Expensive Vegetable: देश की सबसे महंगी सब्जियों में शुमार बस्तर की बोड़ा भाजी का बाजार में पहुंचने लगा है।

Most Expensive Vegetable: सबसे महंगी सब्जी के लिये लोगों की दीवानगी, 5 हजार कीमत में भी खरीदने को तैयार

Most Expensive Vegetable: देश की सबसे महंगी सब्जियों(Most Expensive Vegetable) में शुमार बस्तर की बोड़ा भाजी का बाजार में पहुंचने लगा है। नगर के मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं इस साल बोड़ा बेचने पहुंच रही हैं। इसके जायके के लोग दीवाने हैं। लोग इसके जायके के इस कदर के दीवाने हैं कि बाजार में इसकी कीमत 5 हजार रूपये होेने के बावजूद इसे खरीदते हैं। आइए जानते है कि क्या है इस बोड़ा भाजी की खासियत और क्यों लोग है इसके इतने दीवाने।

बोड़ा भाजी की खासियत

दरअसल इसका सबसे बड़ा कारण इसमें बड़ी मात्रा में मौजूद रिच प्रोटीन,फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स हैं। बता दें कि बोड़ा मशरूम की प्रजातियों में से एक है। ये विशल वृक्षों के नीचे उगने वाली अनोखी सब्जी है। छत्तसीगढ़ के पड़ोसी राज्य ओड़िशा, तेलंगाना से भी बड़ी संख्या में लोग इसे खरीदने के लिए यहां पहुंचते हैं।

बोड़ा की बढ़ी मांग--Most Expensive Vegetable

लोगों की इसी दीवानगी के चलते यह सब्जी बाजारों में इन दिनों प्रति किलो 5 हजार रुपए तक बिक रही है। शुरूआती दौर में प्रति किलो 5 हजार रुपए से इसकी कीमत लगाई जाती है और बाद में आवक बढ़ने पर कीमतें घटती हैं। चिकन और मटन से भी महंगी यह सब्जी मानसून के शुरुआती दिनों में बारिश और उमस के मौसम में बोड़ा के उगने के लिए अनुकूल होता है। बोड़ा साल वृक्षों के नीचे उगने वाली अनोखी सब्जी है।बोड़ा साल के जंगल से ही निकलता है। जून-जुलाई में बोड़ा की सबसे ज्यादा उपलब्धता होती है।

ग्रामीणों की आमदनी का मुख्य स्त्रोत

ग्रामीणों के लिए यह तेंदूपत्ता और महुआ के बाद आमदनी का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ बोड़ा के बाजार में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्राकृतिक रूप से एक निश्चित अवधि के लिए ही इसका उगना और इसका स्वाद इसे अनोखी सब्जियों में शुमार करता है। इस वर्ष बोड़ा की कमजोर आवक के कारण यह बहुत ही महंगे दामों में बिक रहा है। शहर के मुख्य बाजार के साथ-साथ हर छोटे-बड़े हाट में बोड़ा की आवक शुरू हो चुकी है।

कई बीमारियोंं में कारगर--Most Expensive Vegetable

इसमें बड़ी मात्रा में रिच प्रोटीन,फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स की मौजूदगी की वजह से शुगर, हाई बीपी, बैक्टीरियल इनफेक्शन, कुपोषण और पेट रोग दूर करने में सक्षम पाया गया है। ताजा परिस्थितियों में इसमें इम्यूनिटी बूस्ट करने के तत्वों की वजह से इसे बेहद अहम माना जाता है।

यह भी पढ़ें: 

Priyanka Gandhi Visit In Gwalior: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में टकराव, आपस में भिड़े नेता

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस इन सीटों के लिए घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल कब है गणेश चर्तुथी, ये है घरों और झांकियों के लिए स्थापना का शुभ मुहूर्त

​Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जानें उम्र सीमा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article