Most Costliest Mango : दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत 2.7 लाख रूपये

Most Costliest Mango : दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत 2.7 लाख रूपये

Most Costliest Mango : आम को फालो का राजा कहा जाता है। आम सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में खाया जाता है। आम को दुनिया के कई देशों में पसंद किया जाता है। भारत में आम की कई किस्म की पैदाबार होती है। लेकिन आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा आम भारत में पैदा किया जाता है। इस खास किस्म के आम की कीमत इतनी है कि इसे खरीदने में बड़े से बड़े अमीरों के भी पसीने छूट जाएं। जी हां आज हम आपको ऐसे ही एक आम के बारे में बताने जा रहो है जो दुनिया का सबसे महंगा आम है।

भारत में पैदा होता है यह आम

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दुनिया के सबसे महंगे आम की पैदाबार होती है। इस खास किस्म के आम की कीमत अंतरष्ट्रीय बाजार में करीब 2 लाख 70 हजार रूपये किलो बताई जाती है। वैसे तो इस आम की पैदाबार जापान में होती है। लेकिन अब इस आम की खेती भारत में भी होने लगी है। इस आम को टाइयो नो टमैंगो नाम से जाना जाता है।

आम की सुरक्षा में लगे गार्ड और कुत्ते

दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने लगी है। जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार अपने बगीचे में टाइयो नो टमैंगो आम की पैदावार कर रहे है। इन आमांे की सुरक्षा के लिए उन्होनंे अपने बगीचे में 3 गार्ड और 9 कुत्ते लगा रखे है। क्योंकि कीमती आम होने के चलते कुछ समय पहले चोरी हो गई थी। संपकल्प परिहार के अनुसार अनुसार इस आम को सूर्य का अंडा भी कहा जाता है।

ऑर्डर पर होती है आम की खेती

इन खास आमों की खेती सिर्फ स्पेशल ऑर्डर मिलने पर ही की जाती है। इस आम की खूबी ये है कि यह आधा लाल और आधा पीला होता है। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। इस खास आम में मिठास के साथ अनानास और नारियल का हल्का सा स्वाद भी आता है। इसे एक खास तरीके से तैयार करते हैं। इसके तहत आम के पेड़ पर फल आते ही एक-एक फल को जालीदार कपड़े से बांध दिया जाता है. ये इस तरह होता है कि फल पर पूरी तरह से धूप पड़े, जबकि जाली वाले हिस्से बचे रहें. इससे आम की रंगत ही अलग होती है।

तोहफे में दिया जाता है आम

जापानी कल्चर में इस आम को खास मान्यता मिली हुई है। वहां लोग इसे तोहफे में देना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि ये सूरज की रोशनी में तैयार होता है। माना जाता है कि इससे तोहफा पाने वाले की किस्मत सूरज जैसी ही रोशन हो जाती है। यही कारण है कि जापान में त्योहार या खास मौकों पर ये आम भी दिया जाता है। लेकिन लेने वाले इसे खाते नहीं, बल्कि किसी तरीके से संरक्षित करके सजा देते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article