Morena Shootout: मास्टरमाइंड पुष्पा के बाद 30 हजार का इनामी सोनू तोमर गिरफ्तार, बाकी की ​सर्चिंग जारी

Morena Shootout: MP के मुरैना में हुए गोली कांड में मास्टर माइंड पुष्पा के बाद 30 हजार का इनामी सोनू तोमर गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें इस घटना में 6 लोगों मौत हो गई थी ।

Morena Shootout: मास्टरमाइंड पुष्पा के बाद 30 हजार का इनामी सोनू तोमर गिरफ्तार, बाकी की ​सर्चिंग जारी

मुरैना। Morena Shootout: बीते सप्ताह शुक्रवार को एमपी MP के मुरैना में हुए गोली कांड में 6 लोगों को मौत के घाट उतरवाने वाली मास्टर माइंड पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद 30 हजार का इनामी सोनू तोमर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपियों पर इनाम राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है। आपको बता दें इस घटना में मारे गए 6 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Manipur Violence: इंफाल में फंसे MP के छात्रों को किया जाएगा एयरलिफ्ट, CM शिवराज ने की मणिपुर के राज्यपाल से बात

आरोपियों की बढ़ाई इनाम राशि —Morena Shootout: 

आपको बता दें मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद मुरैना पुलिस ने सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसमें पुष्पा की गिरफ्तारी हो चुकी है। एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार दस हजार की इनामी महिला आरोपी पुष्पा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। इतना ही नहीं बाकी बचे सभी आरोपियों पर इनाम राशि को भी बढ़ाकर 30-30 हजार रुपए कर दिया गया है। पुलिस के बताए अनुसार इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि एडिशनल एसपी द्वारा बताए अनुसार एफआईआर में 9 आरोपी बनाए गए थे। विवेचना के दौरान एक आरोपी का और इजाफा हुआ है।

Air India: एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री को काटा बिच्छू ने, यात्रियों में मचा हडकंप

क्या था मामला Morena Shootout

आपको बता दें शुक्रवार को लेपा गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 8 लोगों को गोली मारी गई थी। जिसमें पुष्पा अपने बेटे को एक—एक करके बता रही थी कि किस—किस को गोली मारनी है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें पुष्पा बेटे को हाथ से इशारा करके लोगों को मारने के लिए बता रही थी। वीडियो में हरी साड़ी पहने पुष्पा का बेटा अजीत एक—एक करके सबकों मौत के घाट उतारता भी दिख रहा था। आपको बता दें पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें धीर सिंह और रज्जो देवी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Mangal Gochar 2023: सावधान! अपनी नीच राशि में प्रवेश कर मंगल मचाएंगे उत्पाद, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article