Morena News: पूरा गांव छावनी में तब्दील, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, 6 की मौत

Morena News: मुरैना में पुरानी रंजिश को और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। जहां दोनों पक्षों में गोलियां चलने से एक पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Morena News: पूरा गांव छावनी में तब्दील, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, 6 की मौत

मुरैना। Morena News: मुरैना में पुरानी रंजिश को और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। जहां दोनों पक्षों में गोलियां चलने से एक पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

MP Election 2023: एमपी में प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार अभियान का आगाज, इस शहर में 12 जून से होगा शंखनाद

आज ही परिवार आया था गांव —
जानकारी के अनुसार गजेंद्र सिंह तोमर Morena News:  का परिवार आज ही गांव आया था। इससे पहले भी एक बार इन दोनों परिवारों में गोलियां चल चुकी हैं। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार 2014 में कूड़ा डालने को लेकर हुआ था। इसके बाद पूरा परिवार गांव छोड़कर बाहर चला गया था। तब कोर्ट के बाहर दोनों परिवारों में सुलह हुई थी। लेकिन इसके आद अब ये परिवार गांव लौटा था। एक बार फिर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया और एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

MP Katni News: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत, 8 की हालत गंभीर

एक ही पक्ष के हैं मृतक — Morena News:
आपको बता दें जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि पहले तो डंडे चले इसके बाद एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा बंदूक से फायरिंग की गई।​ जिसमेंं दूसरे पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 1 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडौसा गांव का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

Chhatarpur News: छतरपुर में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में ग्वालियर किया रेफर

Morena News: पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच में जुट गई है। इतना ही नहीं घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति है। जानकारी के अनुसार मृतकों में पिता, बेटे सहित एक व्यक्ति शामिल है। घटना के बाद आसपास के थानों की पुलिस भारी संख्या में तैनात है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। घटना में 1 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने Congress अध्यक्ष खड़गे को क्यों बताया खड़ाऊ अध्यक्ष

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article