एमपी में किसानों ने प्रशासन को झुकाया: 800 ट्रैक्टर लेकर जेल भरो आंदोलन करने पहुंचे किसान, ये है मांग

Morena Farmers Protest: एमपी में किसानों ने प्रशासन को झुकाया: 800 ट्रैक्टर लेकर जेल भरो आंदोलन करने पहुंचे किसान, ये है मांग

एमपी में किसानों ने प्रशासन को झुकाया: 800 ट्रैक्टर लेकर जेल भरो आंदोलन करने पहुंचे किसान, ये है मांग

Morena Farmers Protest: एमपी के मुरैना में किसानों प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और 800 ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान आंदोलन करने पहुंच गए। दरअसल मुरैना में कैलारस शक्कर कारखाने की नीलामी के विरोध में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। किसानों के भारी विरोध के चलते नीलामी रोक दी गई।

publive-image

कारखाना दोबारा शुरू करने की मांग

किसानों ने मांग रखी कि शक्कर कारखाने को दोबारा चालू किया जाए। किसानों ने कैलारस में 'सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन' कर अपना विरोध जताया। इस विरोध में 800 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर किसान ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास पहुंचे। नीलामी प्रक्रिया के दौरान चार प्रतिभागियों ने पहले राशि जमा कराई थी। विरोध के बाद उन लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए। उन्होंने लिखित में बताया कि नीलामी की बोली बाजार मूल्य से अधिक है। इसके बाद नीलामी को स्थगित कर दिया गया।

13 साल से बंद पड़ा है कारखाना

कैलारस का शक्कर कारखाना पिछले 13 सालों से बंद पड़ा है, जिसे लेकर सरकार भूमि नीलाम करने की प्रक्रिया में है। इस नीलामी के खिलाफ किसानों और युवाओं में गहरी नाराजगी है। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में विपक्षी दल इस नीलामी का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

फैक्ट्री को दोबारा चालू करने की मांग को लेकर चार दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह के साथ जेल भरो आंदोलन के लिए निकाला। पुलिस ने इस मामले में जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : फिर आंदोलन की राह पर MP के किसान संगठन, कहा- ₹2700 क्विंटल पर खरीदे गेहूं, धान के रेट भी बढ़ाएं!
राज्य सरकार पर कारखाना चालू न करने का आरोप

कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि किसानों के लंबे समय से चले आ रहे धरने के बावजूद राज्य सरकार ने कैलारस शक्कर कारखाने को फिर से चालू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मंगलवार को इस मुद्दे पर सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन किया गया। केंद्र सरकार ने बंद पड़े कारखानों को पुनः चालू करने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। लेकिन राज्य सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के चलते कैलारस शक्कर कारखाने को शुरू करने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : BJP ने खराब की Rahul Gandhi की छवि… Shivpuri पहुंचे Jaivardhan Singh का बड़ा बयान!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article