Advertisment

दिल्ली में हर निर्धारित दिन पर 8,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा टीका: केजरीवाल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने की मुहिम की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शहर में हर निर्धारित दिन पर 8,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

Advertisment

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार को केंद्र से अब तक टीकों की 2.74 लाख खुराक मिल चुकी हैं, जो 1.2 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुल 2.4 लाख स्वास्थ्यकर्मी हैं तथा जल्द ही टीकों की और खुराक आने की उम्मीद है।

केजरीवाल ने बताया कि टीकाकरण शनिवार को 81 केंद्रों में शुरू होगा और कुछ दिनों में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 175 और फिर अंतत: 1,000 की जाएगी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि टीके सप्ताह के चार दिन- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को लगाए जाएंगे। टीके रविवार और सप्ताह के दो अन्य दिन नहीं लगाए जाएंगे।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें