Advertisment

21 अक्टूबर से 64 हजार से अधिक पर्यटक कांजीरंगा आये

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

गुवाहाटी, दो जनवरी (भाषा) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य को 21 अक्टूबर को फिर से खोले जाने के बाद से 64,000 से अधिक पर्यटक इसका दौरा कर चुके हैं। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

Advertisment

यह उद्यान एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यह आमतौर पर जून और सितंबर के बीच बाढ़ के चलते बंद रहता है और नवंबर में फिर से खुलता है।

उद्यान क्षेत्र निदेशक पी शिवकुमार ने कहा कि 21 अक्टूबर, 2020 से 64,100 पर्यटक आए, जबकि 70-दिवसीय अवधि के दौरान एकत्रित राजस्व 127.32 लाख रुपये था।

2018-19 में, 47,10,971 से अधिक घरेलू पर्यटक और 25,739 विदेशी पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया था।

Advertisment

उन्होंने कहा कि उद्यान के अधिकारी गैंडों के अवैध शिकार को रोकने में सफल रहे हैं और वर्ष 2020 में शिकारियों ने केवल दो गैंडों का शिकार किया।

शिवकुमार ने कहा कि वर्ष के दौरान कुल 66 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 17 मामले गैंडों से संबंधित हैं, वहीं 95 लोगों को 38 गैंडों और अन्य वन्यजीव अपराध से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

शिवकुमार ने कहा कि 2020 में जल संरक्षण के तहत पांच अतिरिक्त आर्द्रभूमि- चिरखोवा, पोताही, देवसूर, हल्दीबाड़ी और बंदरडुबी का निर्माण किया गया। पशु-पक्षियों ने यहां भी बसेरे बनाए हैं।

Advertisment

भाषा अमित मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें