घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) राजधानी में घना कोहरा होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

भारत मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में शनिवार को बहुत घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गयी ।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि इसका असर उड़ानों पर पड़ा है और 50 से अधिक उड़ाने विलंबित रही है ।

इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब राजधानी में दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गयी है । इससे पहले आठ दिसंबर और एक जनवरी को दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गयी थी ।

भाषा रंजन रंजन पवनेश

पवनेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article