Advertisment

पलामू में दस किलो से अधिक गांजा बरामद, एक शिक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मेदिनीनगर, 10 जनवरी (भाषा) पलामू में मादक पदार्थ रोधी अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने दो विभिन्न घटनाओं में एक शिक्षक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल दस किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया।

Advertisment

पुलिस ने मेदिनीनगर के रेडमा से छापेमारी कर एक शिक्षक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनसे पांच किलोग्राम सात सौ ग्राम गांजा बरामद किया।

इसके पूर्व पलामू पुलिस ने रविवार दोपहर को पाटन थानान्तर्गत सिक्कीकला से 4.65 किलो गांजा के साथ अकबर अंसारी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के .विजय शंकर ने बताया कि मेदिनीनगर में रेडमा से इस अवैध धंधे में संलिप्त शिक्षक प्रकाश कुमार पासवान एवं सिकंदर महथा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इनके बताए गुप्त स्थलों पर छापामारी अभियान में जुटी है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि इस प्रकार रविवार को मेदिनीनगर अनुमंडल इलाके से कुल दस किलोग्राम तीन सौ पचास ग्राम गांजा बरामद किया गया।

भाषा सं. इन्दु

प्रशांत मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें