MORAINA PATHRAV: मुरैना में दो पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद, हुई फायरिंग और पथराव

बताया जा रहा है दोनों गुटों में आमने-सामने  ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं साथ ही जमकर  पथराव हुआ है।वहीं इस दौरान मकान पर कार्यरत एक मजदूर युवक  घायल  हुआ है। जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिये ग्वालियर भेजा गया है। बताया जा रहा है

MORAINA PATHRAV: मुरैना में दो पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद, हुई फायरिंग और पथराव

मुरैना में शनिवार शाम न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुछ लोग आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष ने पथराव कर दिया। गोलियां भी चलाईं। बताया जा रहा है कि पास ही स्थित महाराजपुर गांव के कुछ लड़के आए और पथराव करने लगे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थर मारे। जिससे वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे फूट गए। इनमें से एक कार बजरंग दल के कार्यकर्ता की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

जमकर हुई गोलीबारी

बताया जा रहा है दोनों गुटों में आमने-सामने  ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं साथ ही जमकर  पथराव हुआ है।वहीं इस दौरान मकान पर कार्यरत एक मजदूर युवक  घायल  हुआ है। जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिये ग्वालियर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि, ईंट लेने गया वाहन ग्रामीण की बाइक से टकरा गया जिसके बाद विवाद हुआ। दोनों पक्ष में  आमने-सामने हुए इस विवाद में एक ही गुट के एक दर्जन से अधिक वाहन  क्षतिग्रस्त हो गए हैं। और मकानों पर चली ताबड़तोड़ गोलियों से मारवल क्षतिग्रस्त हो गया है।वहीं मौके पर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस पहुंच चुकी है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।MORAINA PATHRAV

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article