Moon Facts: क्या आप चांद से जुड़ी इन रहस्य्मयी बातों को जानते है?

चांद कोई ग्रह नहीं है, बल्कि एक उपग्रह है। चाँद धरती की चारों तरफ चक्कर लगाता है, यह सौरमंडल का 5 वां विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।

Moon Facts: क्या आप चांद से जुड़ी इन रहस्य्मयी बातों को जानते है?

Moon Facts: भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3, 23 अगस्त 2023 यानि की कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर साॅफ्ट लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की उस इलाके की कई दिलचस्प तस्वीरें भेजी हैं, जिन्हें कभी किसी ने नहीं देखा है।

आज हम आपको चांद से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। तो आइए जानते चन्द्रमा से जुड़ी रहस्यमई बातों को-

ग्रह नहीं है चांद

चांद कोई ग्रह नहीं है, बल्कि एक उपग्रह है। चाँद धरती की चारों तरफ चक्कर लगाता है।

सबसे खास बात यह है कि चंद्रमा धरती का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।

इसके साथ ही यह सौरमंडल का 5 वां विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।

इतने साल पहले हुआ था चाँद का निर्माण

बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक, करीब 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी और थीया के बीच भयानक टक्कर हुई थी, जिसके बाद बचे मलबे से चांद का निर्माण हुआ था।

चांद पर घट जाता है वजन

साल 1969 में चांद पर इंसान ने पहली बार कदम रखा था। विज्ञान के मुताबिक, चांद की गुरुवाकर्षण शक्ति धरती से बहुत कम है।

इसकी वजह से चांद पर जाने से इंसान का वजन कम हो जाता है। इंसान का वजन वास्तिवक वजन से करीब 16.5 फीसदी तक कम हो जाता है।

खो जाएगा चांद

वर्तमान समय में सिर्फ अमावस्या के दिन चंद्रमा नहीं दिखाई देता है, लेकिन एक दिन चांद पूरी तरह से छिप जाएगा।

इसकी वजह यह है कि हर साल चांद धरती से 3.78 सेंटमीटर दूर जा रहा है।

इतने घंटों में पूरा करता है परिक्रमा

बता दें कि फिलहाल चांद धरती की परिक्रमा 27 दिन 6 घंटे में पूरा करता है। आशंका यह भी जताई जाती है कि अगर धरती से चांद इसी तरह दूर जाता रहा है, तो धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति और कक्षा से दूर अंतरिक्ष में ही कहीं खो भी सकता है।

यदि ऐसा हुआ तो धरती पर सिर्फ 6 घंटे का दिन होगा और बाकी समय अंधेरा।

ये भी पढ़ें:

Palak Paneer Recipe: घर पर बनाए ढाबा स्टाइल पालक पनीर, जानें सबसे आसान रेसिपी

Chanakya Niti: ऐसे घरों में कभी नहीं टिकती हैं लक्ष्मी, हमेशा बनी रहती है अशांति

SSC JHT Recruitment 2023: जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जानिए क्या है पात्रता और कैसे करें आवेदन

iQOO Z8 And Z8x  Smartphone: iQOO Z8 के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुआ लीक, जानें कब लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन

CAG Recruitment 2023: CAG ने प्रशासनिक सहायक के इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Moon Facts, Science News, Moon,  Earth, चांद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article