छत्‍तीसगढ़ से मानसून की वापसी: उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ से लौट रहा मानसून, सरगुजा संभाग में शुष्‍क हवा हुई सक्रिय

Monsoon Withdrawal from CG: उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ से लौट रहा मानसून, सरगुजा संभाग में शुष्‍क हवा हुई सक्रिय, रात में बढ़ेगी ठंड

Monsoon Withdrawal from CG

Monsoon Withdrawal from CG

Monsoon Withdrawal from CG: छत्‍तसीगढ़ से मानसून की वापसी तेज हो गई है। प्रदेश के उत्तरी इलाके से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने लगा है। इसका असर मानसून वापसी की रेखा दरभंगा, पेंड्रा रोड, हजारीबाग, नरसिंहपुर, नंदुरबार, खरगौन, नवसारी से होकर गुजर गई। सरगुजा संभाग में मानसून की वापसी का असर दिखने लगा है। संभाग में शुष्‍क हवा सक्रिय हो गई है। इससे अब रात के तापमान में गिरावट होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग (Monsoon Withdrawal from CG) में अगले दो दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं प्रदेश के उत्‍तरी इलाकों के साथ ही अनय हिस्‍सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है, इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

छत्‍तीसगढ़ के इन जिलों में हुई बारिश

छत्‍तीसगढ़ में अधिकतर इलाकों में शुष्‍क (Monsoon Withdrawal from CG) रहा। दिन के समय में बादल रहने से उमस का भी अहसा हुआ। इसी के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इसी के चलते सुकमा में 40 एमएम बारिश रिकॉर्ड, बीजापुर 40 एमएम, सुकमा के जगरगुंडा और दोरनापाल में 10 एमएम, भोपालपटनम 10 एमएम और बड़े बचेली में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

प्रदेश में यहां तापमान में हुई बढ़ोतरी

प्रदेश में शनिवार को दिन का अधिक रहा। प्रदेश में उमस और गर्मी का अहसास हुआ। वहीं कुछ इलाकों में बारिश (Monsoon Withdrawal from CG) से आसपास के इलाकों में उमस ने बेचैन किया। शनिवार को रायपुर में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3 डिग्री ज्‍यादा था। अंबिकापुर 32 डिग्री, जो औसत से 3 डिग्री ज्‍यादा था। जगदलपुर 33 डिग्री जो सामान्‍य से 3 डिग्री ज्‍यादा रिकॉर्ड किया गया।

आज रायपुर में मौसम साफ रहेगा

रायपुर में आज दिन और रात का पारा 35 डिग्री व 25 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ होने के चलते आने वाले दिनों में रायपुर में हवा शुष्क रहेगी। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।

प्रदेश में अब तक इतनी हुई बारिश

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी कि 1 जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Rainfall figures in Chhattisgarh

ये खबर भी पढ़ें: करवा चौथ के लिए फलाहारी रेसिपी: अपनी करवा थाली में शामिल करें कुट्टू की खिचड़ी, व्रत के लिए होगा हेल्दी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article