MP Monsoon Update: MP में देरी से दस्तक देगा मानसून, जानें कहां अटका, ऐसे पहचानें आपके जिले में दस्तक दे चुका है मानसून

MP Monsoon Update: मौसम विभाग के मुताबिक मप्र में पहले मानसून 17-18 जून को एंटर होने वाला था, जो कि अब 20-22 जून के बाद एंट्री कर सकता है।

MP Monsoon Update: MP में देरी से दस्तक देगा मानसून, जानें कहां अटका, ऐसे पहचानें आपके जिले में दस्तक दे चुका है मानसून

MP Monsoon Update: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होने से कई जिलों का मौसम बदल गया है। हालांकि, अभी भी कई जिलों में गर्मी ने परेशान कर रखा है। प्रदेश में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है। यहां पर मानसून की एंट्री देरी से होगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1802168751455879524

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पहले मानसून 17-18 जून को एंटर होने वाला था, जो कि एक बार फिर देरी करने वाला है।

ये वीडियो भी देखें...

कहां अटका मानसून?

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रीय है। इस वजह से मप्र में मानसून देरी से आ रहा है।

मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मल्कानगरी,विजयनगरम और इसलामपुर से होकर गुजर रही है।

एमपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून!

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री पहले 17-18 जून तक होने वाली थी, लेकिन मानसून अभी अटक गया है। इस वजह से 20-22 जून के बाद ही प्रदेश में एंट्री करेगा।

एमपी में इन जिलों से मानसून की होगी एंट्री!

मौसम विभाग के मुताबिक, ईस्ट एमपी से मानसून की एंट्री हो सकती है। बता दें कि प्रदेश के बालाघाट, अनूपपुर और अंबिकापुर से मानसून एंटर कर सकता है।

किन राज्यों में आगे बढ़ रहा मानसून?

दक्षिण- पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र- प्रदेश, उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही गंगीयय पश्चिम बंगाल, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और अगले 4-5 दिनों के दौरान बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल हैं।

ऐसे पहचानें आपके जिले में दस्तक दे चुका है मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, जब मानसून आता है, तो किसी पर्टिकुलर एरिया के हर हिस्से में एक साथ बारिश होती है, या यूं कहें कि पूरे जिले में बारिश हो रही होती है।

वहीं, प्री- मानसून में एक जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही होती है, तो वहीं दूसरे हिस्से में सूखा पड़ा होता है।

ये भी पढ़ें...Stree 2 Teaser: ओ स्त्री फिर आ गई, स्त्री 2 का टीजर लीक! इस दिन रिलीज हो रही श्रद्धा कपूर की स्त्री 2

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article