Advertisment

Weather Update: मानसून के लिए करना होगा अभी थोड़ा इंतजार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

Weather Update: मानसून के लिए करना होगा अभी थोड़ा इंतजार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, Monsoon will have to wait a little warning of rain with thunder in these states of Weather Update

author-image
Shreya Bhatia
Weather Alert:देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी,जाने- आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली। (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी बनी हुई है जिससे दिल्ली एक और दिन बारिश से महरूम रही।

Advertisment

मौसम विभाग ने रविवार को बताया था कि दक्षिण पश्चिम मानसून में अनुकूल परिस्थिति नहीं रहने के कारण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में इसकी प्रगति धीमी रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 26 जून और 30 जून के बीच इसके धीरे-धीरे जोर पकड़ने की संभावना है और फिर उसी दौरान इसके उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों की ओर बढ़ने की संभावना है। सोमवार को सुबह हवा में नमी का स्तर 78 प्रतिशत था।

उत्तराखंड में मानसून की जबरदस्त बारिश (Heavy Rain) हो रही है। जिससे नदियां उफान पर होने के साथ कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को मानसून (Monsoon) के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी रहने की संभावना है।

Advertisment

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी भारत के साथ-साथ भारत के पश्चिमी तटों पर जारी मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़ पूर्व एमपी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

यूपी में कहां होगी बारिश यूपी का मौसम मौसम की जानकारी बिहार का मौसम दिल्ली में कब होगी बारिश कहां होगी बारिश कल कैसा रहेगा मौसम आज का मौसम yas tufan live location yas tufan live yas storm yaas cyclone update live tracking yaas cyclone update live map windy yaas cyclone update live map yaas cyclone update in kolkata yaas cyclone tracker yaas cyclone live status in hindi yaas cyclone live status Weather Update News weather update weather report of mp weather report mp weather news weather latest news Weather Forecast Today yaas tufan Weather forecast Weather Alert weather uttarakhan monsoon update UP Weather news todays weather alert rajasthan Rain in MP rain in bihar rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi news in hindi News National News national news hindi news national MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Monsoon Update monsoon news Monsoon latest update monsoon in kerala monsoon Meteorological Department mausam update mausam ki jankari mausam alert mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya khan hogi barish kerala monsoon kab hogi barish jharkhand weather news IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert imd alert IMD Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news heavy rain alert Delhi Weather News delhi cyclonic storm 'Yas' cyclone yaas live tracking imd Chance of rain in these 3 districts bihar weather update bhopal me barish aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam #mausam ki khabar
Advertisment
चैनल से जुड़ें