MP Monsoon News: आज पूरे प्रदेश में छा जाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Monsoon News: आज पूरे प्रदेश में छा जाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Monsoon will cover the entire state today, warning of heavy rain in these districts

MP Monsoon News: आज पूरे प्रदेश में छा जाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। रोजाना प्रदेश के किसी न किसी क्षेत्र में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। वहीं शनिवार को भी सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे। आज से मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी प्रदेस के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही रीवा, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों में भी जोरदार बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में 10 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी।

पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून
हालांकि यह मानसून प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में पहुंचा था। अब आज से पूरे प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पश्चिम राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ट्रफ लाइन जा रही है, जिससे प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। अगले 24 घंटों में राजधानी भोपाल समेत सागर, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा और देवास जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो सीधी जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां 75.6 मिमी हुई है। वहीं सिवनी जिले में 68.6, रतलाम में 60.0, नरसिंहपुर में 32.0 और रायसेन में 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले ही चेतावनी जारी की थी। शनिवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश होने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article