Advertisment

Monsoon Update 2024: दिल्ली में इस दिन एंट्री मारेगा मानसून! तेज धूप से मिलेगा छुटकारा; उमस की होगी छुट्टी

Monsoon Update 2024: राजधानी दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, कोलकाता में भी 16 से 18 जून तक बारिश हो सकती है।

author-image
aman sharma
Monsoon Update 2024: दिल्ली में इस दिन एंट्री मारेगा मानसून! तेज धूप से मिलेगा छुटकारा; उमस की होगी छुट्टी

Monsoon Update 2024: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी की सितम अभी भी जारी है। शुक्रवार 14 जून को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से जरूर कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को शहर के आधिकारिक मौसम केंद्र सफरदजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, नजफगढ़ मौसम केंद्र ने भी अधिक तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था।

मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जो कि आने वाले दो दिन जमकर कहर बरपाने वाला है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी में उमस 15 फीसदी से 58 फीसदी के बीच रही थी।

शुक्रवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर आसमानी गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों में लू के साथ-साथ 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम पारा 44 डिग्री और न्यूनतम पारा 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पूरे भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी

इससे पहले गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली समते उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में भीषण गर्मी की अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। कई स्थानों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया है।

वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के धीमी गति से आने के कारण लोगों को बारिश का इंतजार अधिक करना पड़ा रहा है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों के साथ-साथ झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम पारा 44 से 47 डिग्री तक पहुंच गया है।

Advertisment

दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार पूरे देश में मानसून की बारिश सामान्य से चार प्रतिशत कम रही है। मानसून देरी से आने के कारण सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम भारत में देखा गया है, जहां पर इस बार 53 प्रतिशत की बारिश की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, दक्षिण भारत में 1 जून से 13 जून के बीच सामान्य से 60 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 जून तक दक्षिण-पश्चिम में मानसून आने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ होंगी। आईएमडी के अनुसार, मॉडल संकेत देते हैं कि मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन, जो मानसून की गतिविधि को प्रभावित करता है, अगले दो सप्ताह तक कमजोर रहेगा।

दिल्ली में महीने के अंत तक बारिश

राजधानी दिल्ली में बारिश के अनुमान को लेकर आईएमडी ने कहा है कि 27 जून तक बारिश आने की संभावना है, इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, 18 जून तक उत्तर बंगाल के पांच जिलों में अधिक बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

साथ ही 16, 17 और 18 जून को कोलकाता में भी बारिश की उम्मीद लगाई है। जबकि, आज उत्तर बंगाल के 5 जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में बारिश का अनुमान है। उत्तर दिनाजपुर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि मालदा और दक्षिण दिनाजपुर में भी हल्की बौछारे हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Kuwait Building Fire: बिल्डिंग में रखे थे गैस सिलेंडर और कार्डबोर्ड! छत के दरवाजे थे बंद, कुवैत सरकार ने उठाया ये कदम

ये भी पढ़ें- NTA पर सवाल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने NEET में धांधली से किया मना, SC ने NTA और केंद्र सरकार को किया नोटिस जारी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें