Monsoon Famous Tourist Place: बारिश में घूमने का है मन ? तो जाएं MP के हिडन ट्रेकिंग प्वॉइंट, यादगार रहेगी ये ट्रिप

Monsoon Tourist Place: मध्य प्रदेश का नरसिंहगढ़ मानसून में कश्मीर जैसी खूबसूरती समेटे है। यहां के नादिया पानी वॉटरफॉल, 300 साल पुराने नरसिंहगढ़ किले, चिदिखोह वन्यजीव अभयारण्य और प्राचीन मंदिरों की सैर बारिश और सर्दियों में बेहतरीन अनुभव देती है।

Monsoon Famous Tourist Place: बारिश में घूमने का है मन ? तो जाएं MP के हिडन ट्रेकिंग प्वॉइंट, यादगार रहेगी ये ट्रिप

Monsoon Tourist Place: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 80-90 किमी दूर मालवा के सुरम्य पर्वतों में बसा नरसिंहगढ़ एक अनछुआ और खूबसूरत ट्रेकिंग और पर्यटन स्थल है। बारिश में इसकी खूबसूरती कश्मीर से कम नहीं। सर्दियों से लेकर मानसून तक यहां की हरियाली, झरने और पहाड़ी किले आपको मंत्रमुग्ध कर देते हैं। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह आपके लिए एक दम सही है।

नादिया पानी वॉटरफॉल (Nadia Pani Waterfall )

publive-image

विंध्याचल पहाड़ियों में छिपा हुआ नादिया पानी झरना एक प्राकृतिक आश्चर्य है, खासकर बारिश के बाद। यह जगह ट्रेकर्स, फोटोग्राफर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक दम परफेक्ट है। ये नरसिंहगढ़ से बाहर जंगल के छोटे ट्रेल्स से निकला ट्रेक है। यहां आने का बेस्ट सीजन मानसून में जुलाई से सितंबर में झरना भरा होता है और आसपास का दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है। घने वन, वनस्पति, जंगली पक्षी और पक्षी, और पानी की कल-कल ध्वनि एक शांत लगती है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके: सुबह 7:31 बजे हिलने लगे घरों के दरवाजे और बर्तन, लोग घबराकर बाहर निकले

नरसिंहगढ़ किला (Narsinghgarh Fort)

publive-image

नरसिंहगढ़ किला लगभग 300 साल पुराना किला है। जो राजपूत, मुगल और मालवा वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। ये पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जिससे यहां से पूरा शहर नजर आता है। अंदर 304 कमरे, 12 चौक और 64 बरामदे हैं। मानसून के दौरान किले के आसपास लगी हरियाली और भी आकर्षक हो जाती है।

चिदिखोह-नरसिंहगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

publive-image

यह क्षेत्र 57 वर्ग किमी में फैला हुआ है। और यहां सीतल, झींगा, नीलगाय जैसे जीव-जंतु मिलते हैं। यह आपको 175 से अधिक पक्षी प्रजातियां देखी जा सकती हैं। जैसे मोर, इंडियन पैराडाइज फ्लाईकैचर आदि। चिदिखोह झील पैदल ट्रेकर और पक्षी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है।

प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल

नरसिंहगढ़ में कई ऐतिहासिक मंदिर हैं जो धार्मिक और स्थापत्य दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण हैं बड़ा महादेव, छोटा महादेव, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, जल मंदिर और हिंगलाज माता मंदिर हैं। हिंगलाज माता का मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध व तीसरा सबसे अधिक स्थापित माना जाता है। तीन मार्गों पर बजरंग बली के मंदिर जैसे हनुमानगढ़ी व कंतोड़रा हनुमान मंदिर मौजूद हैं।

सबसे अच्छा समय

यहां आने का सबसे अच्छा समय मानसून और पोस्ट मानसून यानी जुलाई से दिसंबर तक है। वहीं हरियाली और झरनों के लिए सबसे सुंदर समय सर्दियां यानी अक्टूबर से मार्च तक का है। ये ट्रेक और पक्षी दर्शन के लिए आदर्श मौसम है।

ये भी पढ़ें : UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article