President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने आयुष्मान भव एप्लिकेशन की लॉन्च, पढ़ें पूरी खबर

अहमदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगी।

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने आयुष्मान भव एप्लिकेशन की लॉन्च, पढ़ें पूरी खबर

अहमदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत बुधवार को प्रदेश की राजधानी गांधीनगर में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचने पर मुर्मू की अगवानी की।

मुर्मू एनईवीए परियोजना का की  उद्घाटन

मुर्मू गुजरात विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय ई-विधान ऐप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन की। साथ ही विधायकों को संबोधित किया। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सदन के कामकाज को कागज रहित बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित 'वन नेशन, वन एप्लीकेशन' अवधारणा के तहत एनईवीए परियोजना लागू की गई है।

नौ विधेयकों पर की जाएगी चर्चा

विज्ञप्ति के मुताबिक, सभी विधायकों को टैबलेट कंप्यूटर के जरिये एनईवीए एप्लिकेशन का संचालन करने का प्रशिक्षण दिया गया है। गुजरात विधानसभा में चार दिन के मानसून सत्र के दौरान नियमित कामकाज के अलावा नौ विधेयकों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें 'गुजरात कॉमन यूनिवर्सिटीज बिल, 2023' भी शामिल है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस विधेयक का जबरदस्त विरोध करने की बात कही है।

उसने आरोप लगाया है कि इस विधेयक का उद्देश्य छात्र राजनीति को खत्म करना है। विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति के एक सदस्य ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जी20 शिखर सम्मेलन और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सराहना करते हुए दो प्रस्ताव भी ले आएगी।

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 'आयुष्मान भव' पहल का भी शुभारंभ करेंगी। 'आयुष्मान भव' एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह पहल 'आयुष्मान भारत' कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: देश के 8 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Bharatpur Bus Accident: ट्रेलर ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में 11 यात्री शिकार

MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ कम दबाव का क्षेत्र, आज होगी भारी बारिश, क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Ujjain Mahakal : UP सीएम योगी आदित्य नाथ आज आएंगे MP, उज्जैन महाकाल के करेंगे दर्शन

Aaj Ka Panchang: सिद्ध योग, सूर्य-चंद्रमा सिंह में, ये समय आपके लिए होगा शुभ, पढ़ें आज का पंचांग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article