Monsoon Season Rainfall 2024: दिल्ली-मुंबई समेत इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, 24 घंटे नॉन स्टॉप गिरेगा पानी!

Monsoon Season Rainfall 2024: देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली अभी भी बारिश का इंतजार कर रही है।

Monsoon Season Rainfall 2024: दिल्ली-मुंबई समेत इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, 24 घंटे नॉन स्टॉप गिरेगा पानी!

Monsoon Season Rainfall 2024: देशभर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली अभी भी मानसून की बारिश का इंतजार कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवासियों को शनिवार को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने शनिवार को यहां पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, 20 जुलाई के बाद दिल्ली में बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन आज बादल बरस सकते हैं। दिल्लीवासियों का उमस और भीषण गर्मी से जीना बदहाल कर रखा है। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1814306993605316630

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 21 से लेकर 24 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली में भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी पूरी संभावना है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस नजदीक रह सकता है।

यूपी- हिमाचल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मानसून पर ब्रेक लगने की स्थिति उठ रही है। इसके चलते कई स्थानों पर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। कानपूर में 40.8 डिग्री, प्रयागराज में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बिहार में कई इलाकों में बिजली गिरनी की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई है।

साथ ही हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 और 22 जुलाई को बारिश होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला चलता रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का दौर चालू रहेगा। अनुमान के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 20 से लेकर 22 जुलाई के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान

मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगानी पांच दिनों तक एमपी के कई इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग जता रहा है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जबकि बीते 24 घंटे में कई इलाकों में तेज भारी होने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में विदिशा, आगर, राजगढ़, अशोकनगर, सागर, बालाघाट, दमोह, श्योपुर कलां समेत कई जिलों में जमकर बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगामी 24 घंटों में कोंकण और गोवा, कर्नाटक, गुजरात के तटीय इलाके समेत कई राज्यों में भारी से अति बारिश होने की पूरी संभावना है। देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी-पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्से में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है, जिसके कारण देशभर के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है।

गुजरात के पोरबंदर में शुक्रवार को 36 घंटे में 565 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि मौसम विभाग का मानना है कि अगले 4 दिनों तक और भी ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, मुंबई के लोग भी ज्यादा बारिश से परेशान है, जगह-जगह पर जल भराव की स्थिती पैदा हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें-IAS Puja Khedkar News: UPSC रद्द कर सकती है पूजा खेडकर की उम्मीवारी, गिरफ्तारी की भी लटकी तलवार! LBSNAA ने किया तलब

ये भी पढ़ें- Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दाऊद इब्राहिम पर की टिप्पणी, कहा उसके साथ गिरोह का संबंध UAPA के तहत दंडनीय नहीं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article