MP Monsoon 2023 Update: प्रदेश में आज एक्टिव हो सकता है मानसून, बिपरजॉय तूफान अब रीवा-शहडोल शिफ्ट

मध्यप्रदेश में प्री मॉनसून एंट्री शुरू हो गयी है। बीते दिन राजधानी भोपाल समेत टीकमगढ़ और निमाड़ी जिलों में तेज बारिश हुई थी

MP Monsoon 2023 Update: प्रदेश में आज एक्टिव हो सकता है मानसून, बिपरजॉय तूफान अब रीवा-शहडोल शिफ्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में प्री मॉनसून एंट्री शुरू हो गयी है। बीते दिन राजधानी भोपाल समेत टीकमगढ़ और निमाड़ी जिलों में तेज बारिश हुई थी। वहीं अब मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक सागर संभाग के साथ कई जिलों  में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बता दें कि अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर पहले राजस्थान की सीमा से लगे जिलों में देखने को मिला था। अब इसका असर प्रदेश के विभिन्न इलोकों में भी देखा जा रही है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मताबिक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया सागर संभाग के जिलों के साथ गुना, अशोक नगर, दतिया, भिंड, विदिशा, रायसेन और हरदा में भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेगीं। बता दें कि इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदा पुरम, शहडोल और रीवा में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेश में आज मानसून दे सकता है दस्तक
मध्यप्रदेश में लोगों को मानसून का इंतजार था जो अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज मानसून की एंट्री हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवाड़ी जिलों में मानसून आने के पहले ही जमकर बादल बरसे। मौसम विभाग ने यहां आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article