Monsoon Information 2024: अब खत्म हुआ बारिश का इंतजार, IMD ने मानसून के राज से उठाया पर्दा; मौसम विभाग कही ये बात

Monsoon Information 2024: IMD के अनुसार दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी। वहीं, मध्यप्रदेश में 23 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है।

Monsoon Information 2024: अब खत्म हुआ बारिश का इंतजार, IMD ने मानसून के राज से उठाया पर्दा; मौसम विभाग कही ये बात

Monsoon Information 2024: राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते दिल्लीवासियों को प्री मानसून की पहली बारिश नसीब हुई। बरसात होने के बाद दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

वहीं, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राजधानी में बारिश के साथ आंधी आ सकती है। बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में कमी आई है।

भोपाल में झमाझम बारिश

मध्यप्रदेश में प्री मानसून की एक्टिविटी जारी है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। जबकि कई जिले अभी तक बारिश की पहली बूंद का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

इसके साथ ही आईएमडी ने गरज- चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कई मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूरे मध्यप्रदेश में गरज चमक के साथ बौछार होने की संभावना जाहिए की है।

जबकि, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्ना समेत कई जिलों में बरसात के साथ ओलावृष्टि वज्रपात और तेज हवा चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।

मानसून उत्तर की ओर बढ़ा

दक्षिण-पश्चिम में मानसून आने के बाद 10 दिन देरी से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को उत्तर की तरफ बढ़ रहा मानसून ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े हिस्सों में पहुंच चुका है। मानसून की आगमन के साथ गर्मी से जुझ रहे लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम छत्तीसगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के अन्य हिस्सों में पहुंच चुका है।

इन जगहों पर पहुंचेगा मानसून

आईएमडी ने कहा है कि आने वाले तीन से चार दिनों को भीतर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गंगा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

साथ ही कोलकाता में अगले पांच दिनों में क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने आने वाले 5 दिनों में उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

ठाणे और पालघर जिले में 'रेड अलर्ट' जारी

महाराष्ट्र के ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में गुरुवार को बरसात के बाद मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। पालघर में सूर्या नदी में बाढ़ आने की वजह से मनोर में एक पुल डूब गया और वाडा और मनोर के बीच आने जाने वाले रास्ते प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: 30 साल का हो गया नीम का पेड़, 21 जून को मनाया हैप्पी बर्थडे, बच्‍चों जैसी होती है पेड़ की परवरिश

ये भी पढ़ें- PM Modi Yoga: श्रीनगर में Yoga Day पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा जम्मू कश्मीर साधना और योग की भूमि

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article