Advertisment

Monsoon Diseases : मानसून में बीमारियों से खुद को रखना है सुरक्षित, तो इस्तेमाल करें आसान घरेलू इलाज

author-image
Preeti Dwivedi
Monsoon Diseases : मानसून में बीमारियों से खुद को रखना है सुरक्षित, तो इस्तेमाल करें आसान घरेलू इलाज

नई दिल्ली। मानसून का आगाज हो चुका है। Monsoon Diseases  इसी के साथ मौसमी बीमारियों की भी दस्तक शुरू हो चुकी है। सुबह—शाम को मौसम में होता बदलावा लोगों को हैरान कर रहा है। संक्रमण के रूप में बीमारियां घेरने लगी हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय यानि देसी इलाज अपना कर आप कुछ हद तक इनसे बच सकते हैं।

Advertisment

विशेषज्ञ बरसात के मौसम में संक्रमण और बीमारी से बचाव के लिए हेल्दी फूड खाने की सलाह देते हैं। इस मौसम को बीमारियों का मौसम भी कहा जाएं तो अति​ष्योक्ति नहीं होगी। मौसम के इस बदलाव का कारण जगह—जगह पानी का भराव, मौसम की आद्रत और मच्छरों का प्रजनन माना जाता है।

मानसून में देसी इलाज
फंगल इंफेक्शन और सूजन को दूर करने के लिए लहसुन —
सुबह खाली पेट एक कली कच्ची home remedies,लहसुन की खाने से जुकाम और खांसी में आराम मिलता है। इसके और भी कई फायदे होते हैं। यह सूजन, वायरल, फंगल और प्रोटोजोअल रोधी होता है। इसके उपयोग से शरीर में बलगम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

गले की खराश के लिए मुलेठी —

इसे सर्दियों के लिए कारगार उपाय माना जाता है। ये आयुर्वेदिक में काफी समय से इस्तेमाल की जा रही है। इसकी जड़ का पाउडर बनाकर या इसका काढ़ा बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

Advertisment

सूजन को कम करने के लिए करक्यूमिन - करक्यूमिन प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। ये चमकदार पीला केमिकल करकुमा लोंगा प्रजाति के पौधों से पैदा होता है। ये सूजन रोधी होता है। यह प्राकृतिक रूप से हल्दी में पाया जाता है। यही करक्यूमिन हल्दी की रंग, खुशबू के पीछे का काम करता है। करक्यूमिन को हल्दी में सबसे एक्टिव सामग्री के तौर पर जाना जाता है।

(ये जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई है। फिर भी किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।)

संक्रमण मानसून का मौसम बीमारियां घरेलू उपचार Monsoon season infection home remedies diseases dharelu upaye
Advertisment
चैनल से जुड़ें