Advertisment

केरल में मानसून ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा: जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा दस्तक, किस शहर में होगी पहली बारिश?

CG Monsoon Update: केरल में मानसून ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा दस्तक? किस शहर में होगी पहली बारिश

author-image
Harsh Verma
Weather Forecast

CG Monsoon Update: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) ने इस बार तय समय से 8 दिन पहले 24 मई को केरल (Kerala) में प्रवेश कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने पुष्टि की है कि मानसून का यह आगमन वर्ष 2009 के बाद सबसे पहले हुआ है। साल 2009 में 23 मई को मानसून ने दस्तक दी थी।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में भी जल्दी आ सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा (H.P. Chandra) के अनुसार सामान्यतः छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून 13 जून के आसपास पहुंचता है। जगदलपुर (Jagdalpur) में 13 जून, रायपुर (Raipur) में 16 जून और अंबिकापुर (Ambikapur) में 21 जून तक मानसून सक्रिय हो जाता है। लेकिन इस बार केरल में जल्दी मानसून की वजह से छत्तीसगढ़ में भी मानसून 6 जून तक आ सकता है।

बरसात ने दी गर्मी से राहत

राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। साइक्लोनिक सर्क्युलेशन (Cyclonic Circulation), निम्न दबाव और ट्रफ लाइन के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है।

कृषि और किसान के लिए खुशखबरी

भारत की कृषि पूरी तरह मानसून पर निर्भर है। ऐसे में समय से पहले और सामान्य से अधिक बारिश किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल में ही अनुमान जताया था कि 2025 में मानसून सामान्य से ज्यादा बारिश लेकर आएगा। इस बार अल नीनो (El Niño) का प्रभाव भी नहीं है, जिससे फसल उत्पादन बेहतर होने की संभावना है।

Advertisment

पिछले वर्षों में मानसून का आगमन

2024: 30 मई

2023: 8 जून

2022: 29 मई

2021: 3 जून

2020: 1 जून

2019: 8 जून

2018: 29 मई

मौसम विभाग की नजर मानसून पर बनी हुई है

मौसम विभाग लगातार मानसून की प्रगति पर नजर बनाए हुए है। अभी तक इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या विलंब नहीं देखा गया है। यदि यही स्थिति बनी रही तो देशभर में अच्छी वर्षा की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढें: HC ने पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलसचिव की नियुक्ति को बताया अवैध, शैक्षणिक योग्यता पर उठे सवाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें