MP Weather Update: बारिश के साथ मानसून ने प्रदेश में फिर दी दस्तक, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Update: बारिश के साथ मानसून ने प्रदेश में फिर दी दस्तक, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Monsoon again knocked in the state with rain, heavy rain in these districts warning of

MP Weather Update: बारिश के साथ मानसून ने प्रदेश में फिर दी दस्तक, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश समेत पूरे देश में पिछले दिनों में मानसून (mausam ki khabar) ब्रेक चल रहा था। अब एक बार फिर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून ने अपना आगमन प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के कराया। मानसून ब्रेक के बाद से भीषण गर्मी के कारण आमजनों का हाल बेहाल था। हालांकि अब प्रदेश में (MP Weather Update) मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार शाम से राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। वहीं अगले 24 घंटों में तेज बारिश की आशंका (mausam alert) भी जताई जा रही है।

रविवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की चमक-गरज के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Warning) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश (Rain in MP) के कई जिलों में आंशिक बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सागर, ग्वालियर, रीवा, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। साथ ही कई जिलों में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
रविवार और सोमवार को शहडोल, भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, रीवा, ग्वालियर, इंदौर और चंबल संभाग के कई जिलों में आंशिक बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने शहडोल, होशंगाबाद संभागों समेत कटनी, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, विदिशा और रायसेन जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में बादलों की चमक-गरज के साथ हवाएं और तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है। यह मौसम रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। बता दें कि जुलाई माह से पहले ही मानसून ब्रेक शुरू हो गया था। तभी से बारिश के आसार नहीं दिखाई दिए हैं। अब एक बार फिर मानसून ब्रेक खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में फिर से मानसून दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article