Monsoon 2025: मानसून 2025 की जोरदार एंट्री, मुंबई, पुणे, विदर्भ, हैदराबाद समेत कई शहरों में समय से पहले बारिश

Monsoon 2025: भारत में 2025 का मानसून कई राज्यों में तय समय से पहले पहुंच गया है। मुंबई, पुणे, विदर्भ, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे शहरों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। जानिए किन-किन राज्यों में बारिश शुरू हो गई है और कहाँ अभी इंतजार है।

Monsoon 2025

Monsoon 2025

Monsoon 2025: भारत में 2025 का मानसून कई राज्यों में तय समय से पहले पहुंच गया है। मुंबई, पुणे, विदर्भ, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे शहरों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। जानिए किन-किन राज्यों में बारिश शुरू हो गई है और कहाँ अभी इंतजार है।

मुंबई-पुणे में समय से पहले मानसून की दस्तक

https://twitter.com/Indiametdept/status/1927939642717778215

इस बार मानसून ने मुंबई और पुणे में 27 मई को ही दस्तक दे दी, जबकि आमतौर पर यह जून के दूसरे हफ्ते तक पहुंचता है। यह पिछले 76 वर्षों में सबसे जल्दी मानसून आगमन माना जा रहा है।

मुंबई और पुणे के साथ-साथ कोल्हापुर, सतारा, लातूर, नासिक जैसे जिलों में भी तेज बारिश हुई, जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई। पुणे और लातूर में बारिश संबंधी घटनाओं में 5 लोगों की मौत भी हुई है।

विदर्भ में 54 साल में सबसे जल्दी मानसून

नागपुर, गढ़चिरौली जैसे विदर्भ के जिलों में 28 मई को मानसून पहुंचा, जो सामान्य तारीख 15 जून से पूरे 18 दिन पहले है। यह पिछले 54 वर्षों में विदर्भ में सबसे जल्दी मानसून की एंट्री मानी जा रही है। इससे किसानों में खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर उम्मीद जगी है।

कर्नाटक में बारिश के साथ अलर्ट

कर्नाटक में मानसून ने 24 मई को दस्तक दी, जबकि आम तौर पर ये 5 जून तक पहुंचता है। बेंगलुरु, मैसूर और अन्य जिलों में भारी बारिश हुई है। कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। राज्य सरकार ने अलर्ट मोड पर प्रशासन को रखा है।

यह भी पढ़ें- MP के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश के आसार,मप्र में 10 जून के बाद ही एंट्री

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पहुंचा मानसून

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। यहां की बारिश से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई में राहत मिलने लगी है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है मानसून

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है और अगले 1-2 दिनों में बाकी हिस्सों में भी फैलने की संभावना है। इससे राज्य के किसानों को राहत मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में जल्द ही देगा दस्तक

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून अगले दो दिनों में पहुंच जाएगा। इन क्षेत्रों में भी समय से पहले बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा 2025 का मानसून?

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 2025 के मानसून सीज़न (जून से सितंबर) में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। खासकर मध्य भारत और दक्षिणी भारत में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में औसत या थोड़ी कम बारिश हो सकती है।

एमपी में कब पहुंचेगा मानसून

भोपाल समेत मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश में भी दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें- UP Monsoon Update : उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज 30 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article