इस बार जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार, तय तारीख से 4 दिन पहले केरल में होगी एंट्री, IMD ने दी जानकारी

Monsoon 2025: इस साल देश में मानसून तय समय से चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा

monsoon coming soon

monsoon coming soon

हाइलाइट्स

  • तय समय से चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून
  • 1 जून की बजाय 27 मई को पहुंचेगा केरल
  • IMD ने जारी किया अनुमान

Monsoon 2025: इस साल देश में मानसून तय समय से चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा, जबकि सामान्यतः यह 1 जून को आता है। अगर ऐसा होता है, तो यह 2009 के बाद पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी भारत पहुंचेगा। 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था, जबकि 2024 में यह 30 मई को आया था।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1921114047606403387

पिछले 5 वर्षों में मानसून (बरसात) का अनुमान और वास्तविक वर्षा (प्रतिशत में)

सालआईएमडी का अनुमान (%)स्काईमेट का अनुमान (%)वास्तविक बारिश (%)
2024106-108
2023969494
202210098106
2021989499
2020109110100

अंडमान-निकोबार में जल्द बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बारिश 13 मई तक शुरू हो सकती है।

अर्थव्यवस्था के लिए मानसून बेहद अहम

भारत में सालभर की कुल बारिश का लगभग 70% हिस्सा मानसून के दौरान होता है। देश के 70% से 80% किसान फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं। इसलिए मानसून की स्थिति का फसल उत्पादन और महंगाई पर सीधा असर पड़ता है।

अगर मानसून कमजोर रहता है तो पैदावार घट सकती है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका होती है। भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 20% है और यह देश की आधी आबादी को रोजगार देता है।

अच्छी बारिश, मजबूत इकोनॉमी

अगर मानसून अच्छा रहता है तो किसानों की आमदनी बढ़ सकती है, खासकर फेस्टिव सीजन से पहले। इससे उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ती है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का हर हमला नाकाम‌ : रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस तबाह, मिट्टी में मिली फतह-1‌ हाई‌ स्पीड मिसाइल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article