Monsoon 2023: हफ्तेभर की देरी से मानसून पहुंचा केरल, 4 जून को पहुंचने की थी उम्मीद

देशभर में मौसम के बदलते बदलाव के साथ हफ्तेभर बाद मानसून की केरल में एंट्री हो गई है जिसके साथ ही अब राज्य में जमकर बारिश होगी।

Monsoon 2023: हफ्तेभर की देरी से मानसून पहुंचा केरल, 4 जून को पहुंचने की थी उम्मीद

Monsoon 2023: देशभर में मौसम के बदलते बदलाव के साथ हफ्तेभर बाद मानसून की केरल में एंट्री हो गई है जिसके साथ ही अब राज्य में जमकर बारिश होगी। माना जा रहा है कि, मानसून 4 जून को आने वाला था जिसमें इस साल देरी हो गई है।

केरल में जमकर बारिश का मौसम

आपको बताते चले कि, केरल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बताते चले कि, केरल के कई हिस्सों में बारिश हो रही है तो वहीं पर मानसून के आगे बढ़ने के साथ कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। बता दें कि, मानसून को अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने रोक लिया था जिसके साथ ही अब पाकिस्तान के पास तूफान के जाने के बाद अब मानसून ने राज्य में एंट्री ली है।

मौसम वैज्ञानिक ने जारी किया पूर्वानुमान

आपको बताते चले कि, मौसम विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article