जनता के सुझाव से आएगा MP का बजट: मोहन सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी राय

MP Budget 2024: जनता के सुझाव से आएगा मध्यप्रदेश का बजट: मोहन सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर जनता से मांग राय

जनता के सुझाव से आएगा MP का बजट: मोहन सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी राय

 हाइलाइट्स

  • जनता के सुझाव से आएगा MP का बजट
  • मोहन सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी राय
  • लिखा- विकसित भारत बनेगा विकसित मध्यप्रदेश

MP Budget 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि 1 से 19 जून तक चलेगा। जिसमे मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। इस बजट को सरकार जनता की मदद से बनाएगी। इसे लेकर मोहन सरकार ने जनता से सुझाव मांगे है।

https://twitter.com/MP_MyGov/status/1798920371162489132

एक्स पर लिखा

मध्यप्रदेश की सोशल साइट X पर MP MY Gov आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है कि विकसित भारत बनेगा विकसित मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश बजट 2024- 25 के लिए आपके सुझाव #MPMYGov के माध्यम से साझा करें।

आपके सुझाव बजट (MP Budget 2024) निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी।

मानसून सत्र में होंगी 14 बैठक

मध्यप्रदेश मानसून सत्र की बैठकें 1 से 5 जुलाई तक लगातार चलेंगी। 6 और 7 जुलाई को अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

जुलाई से पहले पेश करना होगा पूर्ण बजट

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले लेखानुदान पेश किया था। सरकार ने जुलाई 2024 तक विभागों के नियमित खर्च के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी।

जुलाई से पहले सरकार को पूर्ण बजट पेश करना होगा। विधायकों को भी प्रश्न पूछने के लिए कम से कम 25 दिन का समय देना होता है। इस वजह से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे आज: खाने में पेस्टिसाइड का पता करने नहीं है लैब, जांच के लिए बाहर भेजने पड़ते हैं सैंपल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article