Mohan Bhagwat IN MP : संघ प्रमुख के आगमन की चल रही तैयारियां, केंद्रीय पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होने की संभावना

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत Mohan Bhagwat IN MP एक बार फिर एमपी आ रहे है। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख चित्रकूट में 8 से 13 जुलाई तक रह सकते हैं। संघ प्रमुख के साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी रहेंगे।

Mohan Bhagwat IN MP : संघ प्रमुख के आगमन की चल रही तैयारियां, केंद्रीय पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होने की संभावना

भोपाल। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत Mohan Bhagwat IN MP एक बार फिर एमपी आ रहे है। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख चित्रकूट में 8 से 13 जुलाई तक रह सकते हैं। संघ प्रमुख के साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी रहेंगे। जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख चित्रकूट में पांच राज्यों मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से जुड़े मामले पर बात कर सकते है। वहीं दत्तात्रेय 14 जुलाई को भोपाल आएंगे। वे यहां ई-4 में विद्या भारती के नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में इसकी अधिकृत जानकारी आ जाएगी।

संघ की बैठक होना प्रस्तावित
गौरतलब है कि आगामी आठ से 12 जुलाई तक चित्रकूट के आरोग्यधाम में संघ की बैठक होना प्रस्तावित है। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य अनेक केंद्रीय पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होने की संभावना है। शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने चित्रकूट सतना नगर निगम कमिश्नर तन्वी हुड्डा पहुंची हैं। उन्होंने कई स्थानों पर जाकर सड़क पेयजल आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। दो दिन के अंदर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article