Mohan Bhagwat in CG : RSS प्रमुख मोहन भागवत 14 को आएंगे छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mohan Bhagwat in CG : RSS प्रमुख मोहन भागवत 14 को आएंगे छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ( आरएसएस ) प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। संघ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मोहन भागवत 14 नवंबर को आएंगे। इस दैरान वे जशपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होगे। वहीं दूसरे दिन 15 नवंबर को अंबिकापुर में आयोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ दौरे पर जशपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान यहां बड़ी संख्या में स्वयं सेवक प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी जुट सकते हैं। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह छत्तीसगढ़ दौरा 2 महीने में दूसरी बार हो रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पर्टी के नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की खबर भी मिल रही है।

जरूर पढ़ें-Bribery News : पटवारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया

जरूर पढ़ें- Tulsi Ram Silawat in Shivpuri : मंत्री सिलावट पहुंचे शिवपुरी, अधिकारियों को दिए निर्देश

जरूर पढ़ें- MP Foundation Day : प्रदेश के स्थापना दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article