/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/tgbhn-hgy.jpg)
Mission Sudan: अफ्रीकी देश सूडान पिछले कुछ दिनों से गृह युद्ध से जूझ रहा है। आर्मी और पैरामलिट्री फोर्स के बीच चल रहे सत्ता के लिए संघर्ष में वहां रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि इस युद्ध में एक भारतीय गोली लगने से घायल हो चुका है।
सूडान की हालत और खराब होते देख भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीयों को रेस्कयू करने का ऐलान कर दिया है। इस काम के लिए भारत ने ऑपरेशन कावेरी की शुरूआत कर दी है।
चलाया जा रहा ऑपरेशन कावेरी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्री ने कहा, "सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। करीब 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं। अभी कई भारतीय रास्ते में है। हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं। भारत सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
बता दें कि सूडान में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए वायुसेना के दो C-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सऊदी अरब और सूडान पहुंच चुके हैं। वायुसेना के विमान सऊदी अरब के जेद्दा में पहुंचे हैं, जबकि आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाह पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 4,000 के आसपास भारतीय सूडान में फंसे हुए है।
Liquor Consumption: शादी समेत कई कार्यक्रमों में शराब पिलाने पर ये सरकार हुई सख्त, करना होगा ये काम
सूडान बीते कुछ दिनों से जल रहा है। वजह है देश में ही सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच छिड़ी जंग। इस गृह युद्ध में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है, जबकि 1800 से ज्यादा लोग घायल हुए है। सूडान में लाखों लोग बिना बिजली और पानी के जीवन जीने के लिए मजबूर हो गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us