Advertisment

मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित डी प्रकाश राव के निधन पर शोक जताया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित ओडिशा के डी प्रकाश राव के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

Advertisment

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डी प्रकाश राव के निधन से दुखी हूं। उनके उत्कृष्ट कार्य लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा को सशक्तीकरण के एक मजबूत माध्यम के रूप में देखा। कुछ साल पहले कटक में उनसे हुई मुलाकात की याद आ गई। उनके परिजनों और चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।’’

राव का बुधवार को कटक में निधन में हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

कटक के बक्सी बाजार में चाय बेचकर राव इलाके की बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देते थे।

Advertisment

वर्ष 2018 में कटक की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने राव से भेंट की थी। इससे पहले मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में भी डी प्रकाश राव का जिक्र किया था। वर्ष 2019 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें